फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Complaint Against BJP MLA for Remarks on Rahul Gandhi.

राहुल पर विवादित टिप्पणी कर फंसे भाजपा विधायक

Thu, 03 Mar 2016 10:59 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
Complaint Against BJP MLA for Remarks on Rahul Gandhi.

कांग्रेस नेता रिकिन अहलूवालिया ने जयपुर (राजस्थान) के विधायक कैलाश चौधरी के खिलाफ एसीजेएम पंचम की कोर्ट में परिवाद दायर किया है।

विज्ञापन


जिस पर एफआईआर के लिए क्षेत्राधिकार तय करने के लिए 15 मार्च को सुनवाई होगी।

परिवाद में रिकिन ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ है। जिसमें भाजपा विधायक कैलाश चौधरी भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।

इस भाषण में उन्होंने जेएनयू की घटना के बारे में भाषण देते हुए राहुल गांधी को देशद्रोही बताते हुए उन्हें फांसी देने और शूट करने की बात कही है।

कांग्रेस नेता रिकिन अहलूवालिया ने दायर किया

Complaint Against BJP MLA for Remarks on Rahul Gandhi.

यह भाषण राहुल गांधी की हत्या के लिए उकसाता है, जो गंभीर अपराध है।

रिकिन के अनुसार इस मामले में उन्होंने लालकुर्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी को भी पत्र भेजा, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस मामले में एसीजेएम पंचम ने कहा है कि परिवाद में भड़काऊ भाषण देने की बात तो कही गयी है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि उक्त भाषण कैलाश चौधरी ने कहां दिया है। ऐसे में क्षेत्राधिकार तय करने के लिए 15 मार्च को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed