{"_id":"a1f9db819ee8afd31d416b38007532fd","slug":"comparison-of-exit-polls-with-real-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के साथ आज होगी एग्जिट पोल की भी परीक्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के साथ आज होगी एग्जिट पोल की भी परीक्षा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 May 2014 06:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव यानी मतगणना के साथ ही शुक्रवार शाम तक देश की अगली सरकार की तस्वीर साफ होने जा रही है। साथ ही कुछ दिन पहले आए सभी एग्जिट पोल की भी आज परीक्षा होने जा रहा है।
विज्ञापन
दोपहर तक ये तय हो जाएगा कि किस एग्जिट पोल ने चुनावों की सही तस्वीर पेश की थी।
सवाल उठ रहा है कि अगर 2004 और 2009 की तरह ये एग्जिट पोल भी फेल हो गए तो क्या होगा। लगातार तीन लोकसभा की गलत अनुमानित तस्वीर पेश करने वाले एग्जिट पोल पर कहीं जनता का विश्वास न उठ जाए।
विज्ञापन
राजनीतिक एक्सपर्ट भी कह रहे हैं कि 2004 और 2009 के अनुभव एग्जिट पोल के अनुमानों और समझदारी पर सवाल उठाते हैं और अगर इस बार भी कुछ ऐसा हुआ तो एग्जिट पोल की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग सकते हैं।
विज्ञापन
वैसे इस बार लगभग हर एग्जिट पोल ने राजग नीत सरकार बनने के संकेत दिए हैं। कुछ एक एग्जिट पोल ने तो कांग्रेस के सैंकड़ा तक न पार करने का अनुमान जताया है। वहीं पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को भी एग्जिट पोल के तहत कम सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एक एग्जिट पोल के अनुसार आप को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।
इन तस्वीरों के माध्यम से समझते हैं कि 2004 और 2009 के मुकाबले इस बार के एग्जिट पोल क्या कहते हैं।