फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Company with Rs 33 thousands turnover paid more than Rs 5cr to mamta's party.

33 हजार कमाई वाली कंपनी ने दिया 5 करोड़ का चंदा

Tue, 03 Mar 2015 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Mar 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
Company with Rs 33 thousands turnover paid more than Rs 5cr to mamta's party.

चुनावों में तमाम राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एक और धांधली का मामला सामने आया है। 33 हजार रुपए के टर्नओवर वाली एक कंपनी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का चंदा दिया है। पार्टी को यह चंदा लोकसभा चुनावों से पहले दिया गया था।

विज्ञापन


पार्टियों को मिले चंदे की जांच कर रहे चुनाव आयोग ने जब मामले को आयकर विभाग के पास भेजा तो सामने आया कि त्रिनेत्र कंसल्टैंसी नाम की कंपनी ने टीएमसी को पांच करोड़ से ज्यादा रुपए दिए हैं।
विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने अब इस मामले की जांच में जुट गया है। गौरतलब है कि इससे पहले कई राष्ट्रीय पार्टियों पर चंदे धांधली के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिनेत्र के खाते में कई कंपनियों ने भेजे थे पैसे

Company with Rs 33 thousands turnover paid more than Rs 5cr to mamta's party.

एक बेहद छोटी कंपनी की ओर से टीएमसी को पांच करोड़ रुपए का चंदा देने के मामले में जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि त्रिनेत्र के खाते में कई बड़ी कंपनियों ने पैसे जमा कराया था जिसे बाद में टीएमसी को दिया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि ‌त्रिनेत्र कंपनी के मालिम मनोज शर्मा हैं जिनके नाम से 24 और कंपनियां भी चल रही हैं। इसके अलावा टीएमसी को मिलने वाले 11 करोड़ और 37 करोड़ रुपए के चंदे की भी जांच आयकर विभाग की ओर से की जा रही है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस मामले का खुलासा भाजपा की ओर से टीएमसी नेता मुकुल राय की आय को लेकर चुनाव आयोग से की गई शिकायत पर हुआ है। मुकुल राय टीएमसी पूर्व राष्ट्रीय सचिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed