फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal violence in muzaffarpur, three killed

मुजफ्फरपुर: हिंसा में 50 घर फूंके, 3 की मौत

Mon, 19 Jan 2015 10:50 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
communal violence in muzaffarpur, three killed

बिहार में मुजफ्फरपुर के सरैया क्षेत्र में अपहृत छात्र भारतेन्दु की प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद रविवार को हिंसा भड़क उठी। आक्रोशित लोगों ने अजीतपुर गांव में दूसरे समुदाय के लोगों के 50 से अधिक घरों को फूंक डाला। हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


साथ ही एक दर्जन मोटर साइकिलों और कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। गांव के अधिकतर लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। तनाव के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अफसर भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, छपरा और वैशाली की पुलिस भी भेजी गई है। बस्ती में लगी आग को बुझाने के लिए प्रशासन ने चार दमकल गाड़ियों को लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए, पूरा मामला

communal violence in muzaffarpur, three killed

पुलिस के मुताबिक सरैया के बहिलवारा भुआल उत्तरी टोला निवासी व इंटर का छात्र भारतेन्दु का अजीतपुर की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान 9 जनवरी को भारतेन्दु लापता हो गया। दो दिन बाद उसके पिता कमल सहनी ने सरैया थाने में लड़की के भाई के खिलाफ भारतेन्दु के अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी।

इसी बीच, रविवार सुबह प्रेमिका के घर के पास कुत्तों ने जमीन खोद डाली, जिससे वहां दबा भारतेन्दु शव दिखने लगा। इस सूचना के बाद लोगों ने भारतेन्दु के प्रेमिका के घर पर हमला बोल दिया।

भड़के ग्रामीणों ने आस पास के घरों में आग लगा दी और वहां मौजूद लोगों को जमकर पीटा। पुलिस ने छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई यात्रा रद्द कर मुजफ्फरपुर आयेंगे माझी

communal violence in muzaffarpur, three killed

घटना के बाद मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अपनी मुंबई यात्रा बीच में ही रद्द कर बिहार लौट रहे हैं। वे सोमवार को मुजफ्फरपुर जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्री माझी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कडी कार्रवाई करने की बात कही है।

उन्होंने मामले की जांच के लिए एडीजी (मुख्यालय) और गृहसचिव की दो सदस्यीय टीम गठित की है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के आश्रितों को सरकार पांच-पांच लाख रुपये तथा सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देगी। श्री माझी ने कहा है कि सभी घायलों का इलाज सरकार करायेगी और वो खुद कल हालात का जायजा लेने मुजफ्फरपुर जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed