फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Communal Violence in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: मामूली विवाद पर सांप्रदायिक बवाल

Fri, 10 Oct 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खतौली (मुजफ्फरनगर), देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, खतौली (मुजफ्फरनगर), देवबंद Updated Fri, 10 Oct 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Communal Violence in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में खतौली के दो मोहल्लों के युवकों के बीच हुए मामूली विवाद में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव और फायरिंग से भगदड़ मच गई। पथराव और हमले में चार युवक घायल हो गए। इस घटना से सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया। पीएसी तैनात कर दी गई है। देर रात्रि तक एक समुदाय के लोग थाने पर डेरा डालकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


दोनों मोहल्ले आपस में जुडे़ हुए हैं। गुरुवार देर रात्रि एक मुहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर वहां पर गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका दूसरे मोहल्ले के युवकों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि एक मोहल्ले के युवकों ने काम से लौट रहे दूसरे समुदाय के दो युवकों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। इन लोगों के शोर मचाने पर दूसरे मोहल्ले से दूसरे समुदाय के लोग पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंच फोर्स ने स्थिति को संभाला

Communal Violence in Muzaffarnagar

आरोप है कि इसी दौरान एक मोहल्ले के युवकों ने अचानक पथराव कर दिया। इसी दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। पथराव में दूसरे समुदाय के दो और युवक घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दूसरे समुदाय एक युवक के घर पर भी पथराव किया तथा उसकी पत्नी से गालीगलौज की। पथराव और फायरिंग की घटना से वहां पर अफरा तफरी मच गई।

इस घटना से सांप्रदायिक तनाव बन गया। खबर मिलते ही सीओ डीके मित्तल मय फोर्स मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के तलाश में दबिश भी दी।

सीओ ने बताया कि शराबी युवकों के साथ कहासुनी होने पर पथराव हुआ और दो गोली भी चलाई गई। इस घटना में चार लोग घायल बताए गए है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तथा अब स्थिति कंट्रोल में है।

देवबंद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Communal Violence in Muzaffarnagar

असामाजिक तत्वों ने बृहस्पतिवार को देवबंद में एक धर्मस्थल के बाहर पशु के कटे अवशेष डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत करवाया और अवशेष उठवाकर सफाई करवाई।

मोहल्ला लहसवाड़ा में धर्मस्थल के बाहर खाली प्लाट के किनारे किसी ने पशु के कटे अवशेष डाल दिए। सुबह के समय श्रद्धालु जब धर्मस्थल पहुंचे तो बाहर अवशेष देखकर उनमें आक्रोश फैल गया। मौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत धर्मस्थल के बाहर अवशेष डाले हैं। लोगों के विरोध की सूचना मिलने पर एसडीएम आरके सिंह, सीओ सुरेशपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक ब्रजपाल सिंह जाखड़ पुलिस के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा कर शांत करवाया। उन्होंने सफाईकर्मियों को बुलाकर अवशेष उठवा दिए।

उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि दीपावली पर माहौल बिगाड़ने के लिए असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत अवशेष मंदिर के बाहर डाले हैं। असामाजिक तत्व पूर्व में भी कई बार धर्मस्थलों के बाहर मांस के टुकड़े फेंक चुके हैं। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed