फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal violence in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: पुरकाजी में सांप्रदायिक बवाल, पहुंची फोर्स

Sat, 12 Jul 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरकाजी देहात (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरकाजी देहात (मुजफ्फरनगर) Updated Sat, 12 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
communal violence in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में गंगनहर में नहाते समय शुक्रवार को युवकों के बीच हुई मारपीट ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। दोनों समुदायों की भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ के साथ राहगीरों से भी मारपीट की। इससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। भारी फोर्स के साथ अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।

विज्ञापन


गंगनहर में शुक्रवार शाम नहाते समय दो समुदायों के युवकों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


एक समुदाय की भीड़ ने कस्बे में हाईवे पर वाहनों में तोड़फोड़ कर राहगीरों से मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर धमात में भी लोग सड़कों पर उतर आए और पुरकाजी-लक्सर मार्ग से गुजर रहे लोगों से मारपीट कर दी। दोनों समुदायों के लोगों के सड़कों पर उतरकर उपद्रव मचाने से कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव के चलते फोर्स की तैनाती

communal violence in muzaffarnagar

सूचना पर एसपी सिटी श्रवण कुमार और सीओ सदर कर्मवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल भेजकर उपचार दिलाया गया। इसके कुछ देर बाद ही एक समुदाय की भीड़ ने खादर तिराहे पर जाम लगा दिया।

वहां पहुंचे सीओ सदर का घेराव कर धमात के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया गया। तनाव के चलते कस्बे में फोर्स तैनात कर दी गई है।                  
               
जौहड़ी में कब्र खोदने पर तनाव                  
बागपत के बिनौली में तांत्रिक के कहने पर किसी मृत युवक की हड्डियों के लिए जौहड़ी गांव के कब्रिस्तान में चार युवकों ने दो कब्र खोद डाली। नमाजियों ने शोर मचा दिया तो लोगों ने कब्र खोदते युवकों को घेर लिया। एक युवक भाग निकला, जबकि तीन को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। कब्रिस्तान में पुलिस तैनात कर दी गई और पकड़े तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed