फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal violance in india

'पाकिस्तान का जो हश्र है, वो भारत में न हो'

Thu, 19 Mar 2015 09:43 AM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
communal violance in india

पंजाब में उग्रवाद के वक़्त वहां के पुलिस प्रमुख रह चुके जुलियो रिबेरो ने कहा है कि हिंदू दक्षिणपंथियों की कार्रवाई से भारत उसी ख़तरनाक राह पर चल रहा है जिसका अंजाम आज पाकिस्तान में नज़र आ रहा है। बीबीसी के साथ बातचीत में रिबेरो ने कहा कि पाकिस्तान ने जो रास्ता अपनाया उसका नतीजा आज सबके सामने है और इसीलिए भारत को उस तरफ़ जाने से रोकना होगा।

विज्ञापन


रिबेरो ने हाल में इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख में कहा कि हाल के दिनों में जो कुछ हो रहा है उससे ईसाई समुदाय में डर का माहौल है।

पढ़ें जुलियो रिबेरो ने बीबीसी से क्या कहा

"हिन्दू दक्षिणपंथी भारत में जो कर रहे हैं वो बहुत ख़तरनाक है। पाकिस्तान में जनरल ज़िया ने कट्टरपंथ का जो रास्ता दिखाया उसका नतीजा वहाँ आज दिख रहा है। दक्षिणपंथियों ने जो धीरे-धीरे शुरू किया था उसमें अब तेज़ी आ गई है। उसको रोकने की ज़रूरत है।
विज्ञापन

नई सरकार के आने के बाद

communal violance in india

मेरे जिस लेख पर चर्चा हो रही है उसमें मैंने थोड़ी अतिश्योक्ति का प्रयोग किया है वो बस इसलिए ताकि लोग इस पर ध्यान दें। अगर मेरे अलावा किसी ने ये कहा होता तो इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाता। इस देश को पाकिस्तान जैसा नहीं बनाना है।

मैं स्वीकार करता हूँ कि पहले भी ऐसी चीज़ें होती रही हैं लेकिन केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ये घटनाएँ काफ़ी बढ़ गई हैं। कट्टरपंथियों के दिमाग़ से ये बात निकालनी चाहिए कि वो जो चाहें कर सकते हैं।

'सौ सालों बाद घर वापसी'
ईसाई चर्चों और स्कूलों पर हो रहे हमलों को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम है। उन्हें लग रहा है कि हमने देश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में जो योगदान दिया है उसे नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।

भाजपा के लोग घर वापसी के लिए आंदोलन चला रहे हैं। गोवा में हमारे पूर्वजों ने चार-पाँच सौ साल पहले धर्म बदला था। अब इतने सौ सालों बाद हम क्या 'घर वापसी' करेंगे। विश्व हिन्दू परिषद ने भी हाल में बयान दिया है कि गोवा में बजरंग दल की एक शाखा तैयार की जाएगी। बजरंग दल एक ख़तरनाक संगठन है।

गोवा में शांति है वो वहां हंगामा खड़ा करना चाहते हैं। सरकार को ऐसे तत्वों को रोकने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी होगी। जो कुछ हो रहा है वो इस देश को पीछे की तरफ़ ले जाएगा।"

(बीबीसी संवाददाता विनीत खरे से बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed