फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal violance in gujrat, two people died.

गुजरातः आंख दिखाने पर सांप्रदायिक दंगे में 2 की मौत

Thu, 15 Jan 2015 08:14 PM IST
अंकुर जैन अहमदाबाद से/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
अंकुर जैन अहमदाबाद से/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम Updated Thu, 15 Jan 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
communal violance in gujrat, two people died.

गुजरात के भरूच में सांप्रदायिक दंगे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 22 घायल हैं। एक घायल को गंभीर हालत में सूरत के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो पुलिसकर्मी भी ज़ख़्मी हुए हैं।

विज्ञापन


भरूच के पुलिस अधीक्षक बिपिन आहिरे ने बताया, "बुधवार दोपहर को भरूच ज़िले के अम्बेटा में दो व्यक्तियों के बीच एक दूसरे को आँखें दिखाने की बात ने थोड़ी देर में सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया।"
विज्ञापन


उन्होंने बताया, "इसके बाद नज़दीकी इलाक़े हासोत में भी दंगे शुरू हो गए। पथराव और आगजनी को काबू करने के लिए हमें आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अभी हालात नियंत्रण में हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आहिरे ने बताया कि इलाके में छह एसआरपी और एक रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। अम्बेटा निवासियों ने पुलिस को बताया कि विवाद एक छोटे लड़के के पतंग पकड़ने से शुरू हुआ और फिर बढ़कर सांप्रदायिक हिंसा में तब्दील हो गया। गुजरात में मकर सक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने का चलन है।


एफ़आईआर और गिरफ़्तारी
आहिरे ने बताया, "हमने पाँच एफ़आईआर दर्ज की हैं और 17 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस ने यह भी बताया कि इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे तनाव बना हुआ है। भरूच में पिछले साल नवंबर में भी मुहर्रम के दौरान मामूली विवाद के बाद कौमी दंगे भड़के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed