फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal tension in west up.

वेस्ट यूपी: धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़, तीन जगह तनाव

Sun, 21 Dec 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर Updated Sun, 21 Dec 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
communal tension in west up.

पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में शनिवार को सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। मुजफ्फरनगर के परासौली गांव में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। शरारती तत्वों ने इस बार प्राचीन धर्मस्थल में पशु अवशेष डालने के साथ ही नंदी की मूर्ति और घरनावल चोरी कर लिया। घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं, सहारनपुर के बडूली गांव में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने एक धर्मस्थल में स्थापित की गईं तीन मूर्तियां खंडित कर दीं। जबकि बिजनौर में शरारती तत्वों ने रामलीला मैदान के  निकट धर्मस्थल बाबा लगोटिया महाराज में बामन देव की मूर्ति को खंडित कर दिया और शनिदेव की लोहे की पताका उखाड़ दी। इसके अलावा दुर्गा माता धर्मस्थल के गेट को भी तोड़ दिया। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के परासौली गांव में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। शरारती तत्वों ने इस बार प्राचीन धर्मस्थल में पशु अवशेष डालने के साथ ही नंदी की मूर्ति और घरनावल चोरी कर लिया। नंदी की मूर्ति के स्थान पर पशुओं के दो कटे सिर रख दिए। शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए लोग धर्मस्थल पहुंचे तो खबर आग की तरह फैल गई। भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर भीड़ ने अवशेष हटाने वाले सिपाही को बंधक बना लिया। पुलिस अफसरों की महिलाओं से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे और पांच दिन पुरानी वारदात को नहीं खोलने पर अफसरों को आड़े हाथों लिया। मामले में ग्राम प्रधान सतेंद्र सैनी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

धर्मस्थल में खंडित की मूर्तियां

communal tension in west up.

सहारनपुर के बडूली गांव में शुक्रवार की रात एक धर्मस्थल में स्थापित की गईं तीन मूर्तियां खंडित कर दीं। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया और वे रात में ही धर्मस्थल पर आ डटे। एसडीएम और सीओ पुलिस लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने नई प्रतिमाएं मंगवा कर उन्हें वहां स्थापित कराने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खरमास में स्थापित नहीं कराने दिया।

इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने धरना दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

शरारती तत्वों ने बिजनौर में रामलीला मैदान के निकट धर्मस्थल पर देवता की मूर्ति को खंडित कर दिया और लोहे की पताका उखाड़ दी। इसके अलावा देवी धर्मस्थल के गेट को भी तोड़ दिया। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मूर्ति खंडित नहीं की गई हैं। धर्मस्थल का गेट तोड़ते वक्त मूर्ति पर गिरा, जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed