फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal tension in the city for five hundred rupees

500 रुपए के लिए मारा चाकू, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 23 Sep 2015 08:07 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
communal tension in the city for five hundred rupees

यूपी में मेरठ के कंकरखेड़ा के जवाहर नगर में मंगलवार को टेंपो का किराया मांगने को लेकर हुए विवाद से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने सिख समुदाय के टेपों चालक को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। छुरी से चेहरे पर हमला कर धार्मिक बेअदबी कर दी।

विज्ञापन


आसपास के लोग उसे बचाकर चौकी लेकर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज ने मदद के बजाए धमकाकर भगा दिया। सिख समाज ने विरोध में थाना घेर लिया। भाजपा विधायक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गोलाबढ़, टीपी नगर सरदार जीवत सिंह (48) टेंपो चलाता है। करीब 10 दिन पूर्व रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर निवासी शहजाद व उसके भाई फिरोज के परिवार को पांच सौ रुपये में टेंपो से लालकुर्ती लेकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन बाद भी नहीं मिले पैसे

communal tension in the city for five hundred rupees

दस दिन बीतने के बाद भी पैसे न मिलने पर जीवत सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जवाहर नगर में शहजाद के घर पहुंचा था। शहजाद व उसके परिजनों ने पैसे देने के बजाए उस पर हमला बोल दिया।

जीवत ने भागने की कोशिश की तो छुरी से उसके चेहरे पर हमला कर उसकी धार्मिक भावनाएं आहत कर दीं। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे बचाते हुए शोभापुर पुलिस चौकी पर ले गए।

जहां पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र पाल ने उल्टा घायल के साथ ही अभद्र व्यवहार कर चौकी से भगा दिया। सूचना पर पहुंचे सिक्ख समाज के लोगों ने घायल को शोभापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर को घेरा

communal tension in the city for five hundred rupees

उधर, व्यापारी नेता सरदार दलजीत सिंह ने एसएसपी को फोन कर मामले से अवगत कराया। एसएसपी के हड़काने पर थाना पुलिस हरकत में आई।

सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार व इंस्पेक्टर एसके राणा हॉस्पिटल पहुंचे और घायल को वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया। सीओ दौराला का कहना है कि केस दर्ज करते हुए शहजाद व फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सरदार दलजीत सिंह, विवेक वाजपेयी, पियूष तायल, वीनस शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, विजय आनंद समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को घेर लिया।

भाजपाइयों ने कहा कि करीब एक घंटे तक घायल इलाज के लिए तड़पता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।

सरकार हमारी है, तू हमारा क्या बिगाड़ेगा

communal tension in the city for five hundred rupees

जीवत सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने धमकी दी कि सरकार हमारी है, तू हमारा क्या बिगाड़ेगा। आरोपियों ने एक सपा नेता का हवाला देकर पुलिस पर दबाव भी बनाया। भाजपाइयों और सिख समाज के लोगों ने सपा नेता पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

निजी अस्पताल में कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को देखकर सीओ दौराला और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बौखला गए। दोनों ने मीडियाकर्मियों पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सीओ ने धमकी दी अगर इस मामले की कवरेज की तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर दूंगा। वहीं, पीड़ित से तहरीर लिखवाने में भी खेल कर दिया।

मामला संगीन है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस पर किसी का कोई दबाव नहीं है।- कैप्टन एमएम बेग, प्रभारी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed