फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal tension in saharanpur over gurudwara

सेना के हवाले सहारनपुर, बवाल में तीन की मौत

Sat, 26 Jul 2014 09:53 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
communal tension in saharanpur over gurudwara

सहारनपुर में दो पक्षों के बीच धार्मिकस्थल की जमीन को लेकर झड़प हो गई।

विज्ञापन


उग्र भीड़ ने कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रबर की गोलियां चलानी पड़ी। हालात बेकाबू होते देख शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन ने एहितियातन सेना को बुलाया है। सेना ने शहर के कई इलाकों में फ्लैगमार्च किया।

झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

धार्मिकस्‍थल की जमीन को लेकर तनाव

communal tension in saharanpur over gurudwara

शहर के कुतुब शेख थाने के एक धार्मिकस्‍थल की जमीन के पिछले कई दिनों से विवाद है। शुक्रवार की रात जमीन पर लेंटर डाले जा रहा था, जिसे लेकर धार्मिक स्‍थल पर पथराव किया गया।

दूसरे पक्ष ने लेंटर जाने का विरोध किया था। हालांकि विवाद देर रात थम गया। लेकिन दोनों आज सुबह फिर भिड़ गए। बवाल के बाद जिले के दूसरे इलाकों में भी तनाव व्याप्त हो गया।

हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया

communal tension in saharanpur over gurudwara

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) मुकुल गोयल ने बताया कि शनिवार की सुबह एक धार्मिकस्‍थल की जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया। एक पक्ष आज सुबह जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।

उन्होंने क‌हा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया और आगजनी की।

दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी की गई। भीड़ ने कई दुकानों को भी आग लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के ‌लिए रबर की गोलियां भी चलाई।

विज्ञापन

कैंप कर रहे हैं आला पुलिस अधिकारी

communal tension in saharanpur over gurudwara

इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवानों के अलावा सेना को भी बुलाया गया है।

अमर उजाला संवाददाता के मुताब‌िक अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, गोयल के मुताबिक, झड़प के कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी के मरने की खबर नहीं हैं।

सहारानपुर के कमीश्नर तनवीर जाफर अली के मुताबिक, एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है, जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। एडीजी समेत कई आला पुलिस अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं।

अखिलेश ने बुलाई आला ‌अधिकारियों की बैठक

communal tension in saharanpur over gurudwara

सहारनपुर के बवाल और मुरादाबाद के कांठ व्याप्त तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गृह विभाग के अधिकारियों को हालात पर नियंत्रण रखने के आदेश दिए हैं।

प्रधान सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि सहारनपुर और मुरादाबाद के हालात पर नजर रखी जा रही है। चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन ने बताया‌ कि सहारनपुर के ‌तीन थानों में कर्फ्यू लगाया गया।

वहीं केंद्रीय गृह सचिव ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को फोन किया है। उन्होंने सीआरपीएफ और आरएएफ के अतिरिक्त बलों को भेजने का निर्देश दिया है।

राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया।

communal tension in saharanpur over gurudwara

सहारनपुर बवाल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं सहारनपुर में झड़प की खबरें सुनकर व्यथित हूं। हिंसा, घृणा और बंटवारें का हमारे देश में कोई स्थान नहीं हैं।'

उन्होंने कहा कि घृणा की राजनीति खत्म होनी चाहिए। उन्होंने सभी शांति बनाए रखने की अपील की है।

मक्‍कण ने की अखिलेश से बात

communal tension in saharanpur over gurudwara

वहीं, सहारनपुर बवाल के बाद शिरोम‌‌णि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्‍थेदार अवतार सिंह मक्‍कण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की है।

उन्होंने कमीश्नर से शहर के हालात के बारे में भी पूछा। एसजीपीसी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। एसजीपीसी जत्‍थेदारों की टीम भी सहारनपुर भेज रही है।

सहारनपुर की घटना क बाद विश्व पंथक सम्‍मेलन स्‍‌थगित कर दिया गया है।

अ‌‌खिलेश ने दो अधिकारियों को भेजा सहारनपुर

communal tension in saharanpur over gurudwara

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर में हालत को काबू में लाने के लिए दो अधिकारियों भुवनेश सिंह और दीपक रत्न को विशेष रूप से भेजा है।

अखिलेश ने प्रदेश के आला अधिकारियों को सहारनपुर के हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अखिलेश यादव से बात की है। उन्होंने सहारनपुर के हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed