फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal tension after minor girl's rape in Muzaffarnagar - Muzaffarnagar Rape Case

किशोरी से रेप के बाद सांप्रदायिक तनाव

Wed, 08 Oct 2014 02:48 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
communal tension after minor girl's rape in Muzaffarnagar - Muzaffarnagar Rape Case

बहन के साथ खेत गई दलित किशोरी को चार युवकों ने पकड़ लिया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई कर एक युवक ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


किशोरी की बहन के शोर मचाने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। जबकि तीन युवक भागने में सफल रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुष्कर्मी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम को दलित किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ घर के पास ही गन्ने के खेत में गई थी।
विज्ञापन

आरोपी की जमकर धुनाई

communal tension after minor girl's rape in Muzaffarnagar - Muzaffarnagar Rape Case

आरोप है कि गांव के साजिब पुत्र जरार ने अपने तीन साथियों के साथ किशोरी को पकड़ लिया। विरोध करने पर साजिब ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। शोरशराबा होने पर तीन युवक फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के साथ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में थाने में बैठा रहा। दुष्कर्म की शिकार किशोरी के पिता का कहना है कि कुछ लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed