फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   communal disturbance at muharram in uttar pradesh

यूपी: मुहर्रम पर कई जगह बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल

Sun, 25 Oct 2015 08:49 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
communal disturbance at muharram in uttar pradesh

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कांकरटोला में दो छोटे मंदिरों के सामने मांस के टुकड़े फेंककर असामाजिक तत्वों ने मुहर्रम के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंदिरों के सामने लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा भी हुआ। हालांकि बाद में संभ्रांत लोगों और पुलिस ने किसी तरह तत्काल वहां सफाई कराकर मामला शांत करा दिया।

विज्ञापन


कांकरटोला में पुलिस चौकी से बीस कदम पहले बरसों पुराना दुर्गा मंदिर है। पड़ोस में रहने वाले रमेश चंद्र मंदिर की साफ सफाई और देखभाल करते हैं। शनिवार सुबह चार बजे जब वे मंदिर की धुलाई करने पहुंचे तो मंदिर के बाहरी हिस्से में बने देवी चरणों के पास मांस के टुकड़े पड़े देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल ही स्थानीय लोगों को जगाकर स्थिति दिखाई। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी दीनदयाल यादव मौके पर पहुंचे। लोग नाराज थे पर उन्होंने समझाकर वहां सफाई करा दी। इसी बीच सूचना मिली कि इसी चौकी क्षेत्र के चक महमूद शिव मंदिर के सामने भी किसी ने मांस के टुकड़े फेंके हैं। वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाया कि माहौल बिगाड़ने वालों की तलाश कर कार्रवाई करेंगे तो वे मान गए। यहां भी पुलिस ने सामने ही सफाई कराई। दोनों मामलों में कोई तहरीर नहीं दी गई। हालांकि चौकी प्रभारी का कहना था कि पुलिस अपने स्तर से खुराफातियों की जानकारी जुटा रही है।

ताजिए दफन के दौरान बदायूं में बवाल, 13 घायल

communal disturbance at muharram in uttar pradesh

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मचलई में ताजिए दफन के दौरान एक ही संप्रदाय के दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से हुई हवाई फायरिंग और पथराव में दरोगा शमीम हैदर समेत 13 लोग घायल हो गए। देर शाम तक एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ उझानी वंशराज यादव, सीओ दातागंज श्योराज सिंह और कई थानों की पुलिस गांव में तैनात थी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। विवाद ताजियों के जुलूस में आई एक दीवार ढहाने के बाद हुआ।

मचलई गांव के पास स्थित करबला में आस-पास के चार गांवों के ताजिए दफन होते हैं। शनिवार को पड़ोसी गांव अल्लिया नगला से गमजदा माहौल में ताजियों का जुलूस मचलई स्थित करबला की ओर चला। शाम करीब साढ़े चार बजे जुलूस मचलई गांव पहुंचा। यहां कल्लू पुत्र अंसार के प्लाट की एक दीवार की वजह से ताजिया फंस गया। इस पर अल्लिया नगला से प्रधानी के एक दावेदार ने गांव वालों के साथ मिलकर दीवार को ढहा दिया।

यह बात मचलई के ग्रामीणों को नागवार गुजरी। उन्होंने विरोध किया, तो दोनों गांवों के बीच टकराव हो गया। दोनों ओर से फायरिंग और पथराव चालू हो गया। खबर मिलने पर मूसाझाग थाने के दरोगा शमीम हैदर दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा दिया।

मौके पर कई थानों की पुलिस को बुला लिया गया। इसस्त्रके बाद दो घंटे तक ताजिया का जुलूस रुका रहा। बाद में एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ उझानी वंशराज यादव ने स्थिति को शांत कराया। शनिवार शाम सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच करबला में ताजिए दफन कर दिए गए। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

बिजली के तारों से टकराकर जला ताजिया, जमकर तोड़फोड़

communal disturbance at muharram in uttar pradesh

मुरादाबाद में दसवीं मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार दोपहर लगभग एक बजे बिजली के तारों से टकराकर ताजिया जलने के बाद मैनाठेर कस्बे में बवाल हो गया। घटना से भड़के लोगों ने निकट के बिजलीघर पर धावा बोल दिया। जेई और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बिजलीघर में तोड़फोड़ की और वहां खड़े कर्मचारियों के वाहनों में आग लगा दी।

इसके बाद मुरादाबाद-संभल मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर अफसरों ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान ने भी वहां पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया। बिजलीघर के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हुए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में जेई और व कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, प्रतिबंध के बावजूद बिजली के तारों में सप्लाई आने की डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। मौके पर पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि तोड़फोड़, आगजनी करने के आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed