फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   commotion from controversial statements in Kandhla Mahapanchayat

यूपी:कांधला महापंचायत में विवादित बयान से हंगामा

Sat, 26 Dec 2015 05:42 AM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 05:42 AM IST
विज्ञापन
commotion from controversial statements in Kandhla Mahapanchayat

छात्रा के अपहरण मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के शामली जिला के कांधला में हुई महापंचायत में मुजफ्फरनगर से आए आचार्य जसवीर सिंह के विवादित बयान से माहौल गरमा गया। बयान से खफा मुस्लिमों ने कांधला थाने पर हंगामा-प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों की समझाकर शांत किया। उधर, अनहोनी की आशंका से शाम होते ही बाजार बंद हो गए। देर शाम तक भीड़ थाने में ही जमा रही।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लापता छात्रा और आरोपी युवक बसंत विहार दिल्ली में मिल गए हैं। उन्हें कांधला लाने के लिए पुलिस रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को शीघ्र बरामद करने की मांग

commotion from controversial statements in Kandhla Mahapanchayat

करीब 23 दिन से अपहृत छात्रा को बरामद करने के लिए सर्व समाज की महापंचायत शुक्रवार को कांधला में डाक बंगले के पास मैदान पर हुई।

महापंचायत में भाजपा सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा, बजरंग दल के बलराज डूंगर, विहिप नेता सुदर्शन चक्र महाराज सहित शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाके से आए लोगों ने छात्रा को शीघ्र बरामद कराने और कांधला थाने में जाने वाले लोगों पर दर्ज संगीन मुकदमा वापस कराने की मांग उठाई।

प्रदेश की सपा सरकार को जनविरोधी बताया तथा पुलिस प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए। इसी दौरान मुजफ्फरनगर से आए आचार्य जसवीर सिंह ने मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। (तस्वीर में-महापंचायत में बोलते भाजपा सांसद हुकुम सिंह)

कराया मामला शांत

commotion from controversial statements in Kandhla Mahapanchayat

उसको लेकर पंचायत के दौरान ही दूसरे समुदाय के दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे और बयान की निंदा की। मंच पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत किया। पंचायत समाप्त होने पर जब लोग चले गए, तब दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर कांधला थाने पहुंचकर गए।

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। एएसपी वीके मिश्रा, सीओ कैराना एनपी सिंह और अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। देर शाम तक लोगों की भीड़ थाने पर रही और मुकदमा दर्ज कराने के लिए मीटिंग चलती रही।

उधर, विवादित बयान से कस्बा कांधला का माहौल गरमा गया। शाम छह बजे से पहले ही बाजार बंद हो गए। दिनभर कस्बे में और पंचायत स्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। मामले में कांधला थाने पर उपनिरीक्षक अवनीश अष्टवाल की ओर से आचार्य जसवीर सिंह निवासी बघरा के खिलाफ विशेष संप्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 153, 153ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। (तस्वीर में- महापंचायत के दौरान बोलते मौलाना अफजाल)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed