फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   common in modi and obama election campaign

मोदी, ओबामा के चुनाव प्रचार में ये है 'कॉमन'

Tue, 11 Dec 2012 12:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 12:46 PM IST
विज्ञापन
common in modi and obama election campaign

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार में एक चीज कॉमन है। दरअसल इस बार मोदी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी वही पीआर एजेंसी संभाल रही है, जो 2007 में बराक ओबामा के चुनाव का जिम्मेदारी उठा चुकी है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के एक करीबी सहयोगी के मुताबिक 'वाइब्रेंट गुजरात' सम्मेलन की सफलता के लिए मोदी ने इसी अंतर्राष्ट्रीय निजी पीआर एजेंसी को जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन


भाजपा गुजरात में लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ रही है। नरेंद्र मोदी इस चुनाव में प्रचार के हाईटेक तौर-तरीकों का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट्स और टेलीविजन चैनल के अतिरिक्त मोदी का 3डी तकनीकी के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में भाषण भी चर्चा में है।

मोदी ने पहली बार 18 नवंबर को गांधीनगर के एक स्टूडियो में बैठकर अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट और सूरत में विशेष रूप से बनाए गए स्क्रीन से लोगों को संबोधित किया था।

इस स्क्रीन पर यह भाषण 3 डी होलोग्राफिक तकनीक और उपग्रह को जोड़कर प्रसारित किया गया। इस कैंपेन के लिए मोदी ने विशेष रूप से चार 3डी वैन तैयार कराई है।

मोदी का चैनल नमो टीवी और वेबसाइट www.narendramodi.in भी उनके प्रचार में अहम भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed