फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   comments of bjp leaders on budget 2016-17

मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले लालकृष्ण आडवाणी?

Tue, 01 Mar 2016 08:07 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:07 AM IST
विज्ञापन
comments of bjp leaders on budget 2016-17

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इस साल के आम बजट की दिल खोलकर सराहना की है। उन्होंने इसे अब तक के बेहतरीन बजटों में से एक बजट करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बजट से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जो दृष्टिकोण अपनाया है, वह भारत को मजबूत और अधिक समृद्ध बनाएगा।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी ने कहा कि मैंने संसद में कई बजट पास होते हुए देखे हैं, लेकिन सोमवार को अरुण जेटली ने जो बजट पेश किया है, वह अब तक पास किए गए बेहतरीन बजटों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2016-17 के इस बजट में भारत के आर्थिक विकास को मजबूती देने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था और भी मजबूत हो जाएगी।

पीएम ने ‘बेहतरीन’ तरीके से पास किया बजट टेस्ट

comments of bjp leaders on budget 2016-17

वर्ष 2016-17 के आम बजट को ‘श्रेष्ठ’ बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि यह एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नजरिए को रेखांकित करता है। पीएम ने बजट टेस्ट को ‘बेहतरीन’ तरीके से पास किया है।

वहीं एक और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह बजट मोदी सरकार का ‘प्रैक्टिकल विजन डाक्यूमेंट’ है, जो गांव, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। राजनाथ ने कहा, अगर केंद्रीय बजट हमारे प्रधानमंत्री के लिए वार्षिक परीक्षा की तरह है तो मैं यह कहना चाहूंगा कि उन्होंने ‘बेहतरीन’ तरीके से इस परीक्षा को पास किया है।

‘श्रेष्ठ’ बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को बधाई देते हुए राजनाथ ने कहा कि यह ‘गरीबों, किसानों और सुधारों को समर्पित बजट है।’उन्होंने कहा कि इस बजट में लोगों की लगभग हर तरह की उम्मीदों के लिए निश्चित तौर पर बेहतरीन व्यवस्था की गई है। इसका हमारी अर्थव्यवस्था पर कई तरह से प्रभाव पड़ेगा।’

राजनाथ ने कहा कि बजट ने सरकार को अपनी आर्थिक बुनियाद को और गहरी करने और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क को बढ़ाने का अवसर उपलब्ध कराया है। इससे हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बजट में किसानों को आय सुरक्षा प्रदान करने को शीर्ष प्राथमिकता बनाया गया है। वहीं नकवी ने इसे सटीक, प्रगतिशील और समृद्ध लोगों का बजट बताते हुए कहा कि यह अर्थव्यवस्था का आईना है, जो पारदर्शिता की प्रतिबद्धता, विकास पर आधारित और ‘पावर ब्रोकर एवं दलाल’ प्रणाली से मुक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed