प्रियंका पर टिप्पणी से फंसे सपा नेता, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्स से यौन शोषण मामले में फंसे सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य डॉ अजमल खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब उनके खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंझनपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिव की तहरीर पर सोमवार रात पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सिराथू के रहने वाले डॉ अजमल खान समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य हैं।
कड़ा स्थित सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट पद पर तैनात डॉ अजमल एक निजी हास्पिटल के संचालक भी हैं। इनके ही अस्पताल में क्षेत्र की एक युवती नर्स का काम करती थी। उसने ही 16 जून को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर सपा नेता पर बंधक बनाकर करीब 6 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।
मंझनपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
इस मामले में उनके खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है। दुराचार मामले में फंसे सपा नेता की मीडिया के सामने खुद को पाक साफ बताने की कोशिश में जुबान फिसल गई। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी पर ही आपत्तिजनक टिप्प्णी कर डाली।
सपा नेता के इस बयानबाजी से नाराज कांग्रेसियों में आक्रोश है। सोमवार को जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कौशाम्बी के सैयद सरावां (चरवा) गांव के रहने वाले दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिव हंजला उस्मानी ने सपा नेता के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तलत अजीम ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। चेताया कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना, प्रदर्शन को बाध्य होंगे।