{"_id":"e0e3423b633b4ef46dfb741cdef15134","slug":"comment-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक टिप्पणी पर छात्रा को जड़ा चांटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेसबुक टिप्पणी पर छात्रा को जड़ा चांटा
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Sun, 06 Oct 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर स्कूली छात्रा को टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। टिप्पणी से नाराज एक दंपति ने छात्रा को चांटा मार दिया। बाद में दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा दंपति की रिश्तेदार है।
विज्ञापन
मलकानगिरी के अनिल कुमार और उनकी पत्नी स्नेहा के संबंध में दसवीं की छात्रा ने टिप्पणी की थी कि शादी से पहले जिन दो युवकों को स्नेहा को दिखाया गया था, वह अनिल से बेहतर थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि इससे नाराज होकर दंपति ने स्कूल भवन में जाकर छात्रा को धमकाया और उसकी पिटाई कर दी। छात्रा और उसके परिजनों की शिकायत पर दंपति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन