आमिर के बयान पर मचा बवाल, निशाने पर आया स्नैपडील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता आमिर खान के रामनाथ गोयनका समारोह में दिए गए बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। राजनैतिक गलियारों और सोशल मीडिया से शुरू हुआ बवाल अब सड़क तक पहुंच गया है।
यहां तक कि आमिर खान के बयान के बाद ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील भी निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने आमिर खान के बयान के खिलाफ जबरदस्त विरोध दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पर स्नैपडील के एप्लीकेशन को डिलीट करने की बात भी कही जा रही है। आमिर खान ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नेपडील के ब्रांड अम्बेस्डर हैं। उनके बयान के बाद लोग स्नेपडील से शॉपिंग न करने और इसके एप को डिलीट करने की अपील कर रहें हैं।
@AdityaRajKaul Let's boycott all @aamir_khan n @iamsrk movies n also products endorsed by these brats it will be a fitting reply to them
— NaMo Era (@rajattwittes) November 24, 2015
Only couple days ago I bought from SnapDeal. No more if they are using Islamists like Aamir Khan to promote them #SayNoToSnapDeal
— Oldtimer (@auldtimer) November 24, 2015
आमिर खान ने दिया था बयान
उल्लेखनीय है कि सोमवार को इंडियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि असहिष्णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है।
आमिर कहा था कि पिछले छह-आठ महीनों में देश में माहौल गड़बड़ हुआ है ''मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने पर उनसे चर्चा भी की थी।”
असहिष्णुता के मुद्दे पर साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों द्वारा लौटाए जा रहे पुरस्कारों का आमिर ने ये कहकर समर्थन किया कि रचनात्मक लोगों द्वारा अपने असंतोष को जाहिर करने का एक तरीका यह भी है। हालांकि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने आमिर के बयान का समर्थन किया है।