फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   comment of randeep surjewala and shakeel ahmad on jat reservation issue

'हरियाणा को बांटने की साजिश सफल नहीं होने देंगे'

Sun, 21 Feb 2016 04:20 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
comment of randeep surjewala and shakeel ahmad on jat reservation issue

कांग्रेस ने हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग और हिंसा पर भाजपा और आरएसएस को घेरा है। पार्टी प्रवक्ता और संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सूरजेवाला ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


सूरजेवाला ने कहा कि जातिगत आधार पर हरियाणा को बांटने की साजिश हो रही है और कांग्रेस कभी भी इसे सफल नहीं होने देगी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसको लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राज्य के लोगों से कहा कि वह इस मुद्दे का हल बातचीत के जरिये और शांतिपूर्वक निकालें। कांग्रेस ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खट्टर की पूरी तरह से फेल

comment of randeep surjewala and shakeel ahmad on jat reservation issue

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता और महासचिव शकील अहमद ने जाट आरंदोलन के इस तरह से उग्र और बेकाबू हो जाने को खट्टर सरकार की नाकामी बताया है। शकील ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोगों में आपस में प्रतिद्वंदिता है।

आपसी राजनीति के फेर में पूरे हरियाणा को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है। भाजपा का कोई सांसद जाट आरक्षण के पक्ष में बयान दे रहा है तो कोई विपक्ष में। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार पूरी तरह से फेल है।

पार्टी और सरकार आपसी प्रतिद्वंदिता में उलझी हुई है। शकील ने कहा कि राज्य की जनता को भी इसे समझना चाहिए और शांति बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed