फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   comment of bharat ratna scientist cnr rao

'पीएम कुछ करना चाहते हैं, उन्हें अच्छे सलाहकारों की जरूरत'

Sun, 10 Jan 2016 11:19 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
comment of bharat ratna scientist cnr rao

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक सीएनआर राव को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छे वैज्ञानिक सलाहकारों की जरूरत है। राव के मुताबिक योजनाओं को साकार करने के लिए मोदी के पास सही सलाहकारों का होना जरूरी है।

विज्ञापन


मीडिया का दिए साक्षात्कार में राव ने पीएम को मिशन की तर्ज पर परियोजनाओं को शुरू करने की सलाह दी। क्या प्रधानमंत्री मोदी के पास विज्ञान को लेकर एक अच्छा नजरिया है? इस सवाल पर राव ने कहा कि निश्चित तौर पर मोदी एक विजन वाले नेता हैं और इसमें कोई शक नहीं हैं कि वह कुछ करना चाहते हैं।
विज्ञापन


हम उम्मीद करते हैं कि वह न सिर्फ अच्छी सलाह का इस्तेमाल करेंगे बल्कि उन सभी शानदार विचारों का भी इस्तेमाल करेंगे, जो उनके पास हैं। वह निश्चित तौर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं। मोदी की बातों में कुछ भी गलत नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

'उम्मीद है सही सलाह के लिए सही लोग मिलेंगे'

comment of bharat ratna scientist cnr rao

कई प्रधानमंत्रियों के सलाहकार रहे राव से जब पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री की मौजूदा वैज्ञानिक सलाहकार परिषद निष्क्रिय पड़ गई है? क्या प्रधानमंत्री मोदी को सही वैज्ञानिक सलाह मिल पा रही है?

इस पर राव ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री को सही सलाह के लिए सही लोग मिलेंगे। क्योंकि कोई भी एक व्यक्ति या कोई एक मंत्रालय विज्ञान या समाज की वृहद समस्याओं से निपटने में सक्षम नहीं है।’

बताया कि विज्ञान का इस्तेमाल करके हमें न केवल गरीबी की समस्या से निपटना है, बल्कि दुनिया से प्रतिस्पर्धा भी करनी है।  स्पष्ट शब्दों में कहा कि विज्ञान और उच्च शिक्षा के के बिना भारत के विश्व गुरु बनने की कल्पना नहीं की जा सकती। भारत को विज्ञान का प्रयोग करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed