{"_id":"d98dc094-c1de-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"comment-against-hillary-and-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिंटन, ओबामा के खिलाफ महंगा पड़ सकता है ये बयान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्लिंटन, ओबामा के खिलाफ महंगा पड़ सकता है ये बयान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 21 May 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में एक रेडियो होस्ट पीट सैंटिली ने हिलेरी क्लिंटन को अमेरिकन सैनिकों की मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए चौंकाने वाली टिप्पणी की थी। उसका कहना है कि हिलेरी क्लिंटन के प्राइवेट पार्ट में गोली मार देनी चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिका की सीक्रेट सर्विस सैंटिली की इस टिप्पणी के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। इस बारे में सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि सैंटिली के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सैंटिली ने कहा था कि, 'गोली मारने के लिए बंदूक का ट्रिगर मैं खुद दबाना चाहता हूं।'
सैंटिली अमेरिका में एक इंटरनेट शो को होस्ट करते हैं। उसने लीबिया में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले की आलोचना करते हुए हिलेरी के खिलाफ यह हैरतअंगेज टिप्पणी की।
विज्ञापन
सैंटिली ने कहा कि वह मारे गए सभी अमेरिकनों की तरफ से अपनी बात कह रहा है। उसने कहा, 'गोली मारने के बाद मैं नहीं चाहता कि हिलेरी जल्दी मर जाए। मैं उनको दर्द को महसूस करते देखना चाहता हूं।'
सैंटिली ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी आलोचना की। उसने कहा कि ओबामा और हिलेरी पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उसने ओबामा के प्राइवेट पार्ट में भी गोली मारने की बात कही थी।