फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   commando is not getting government pension

'मुंबई हमले के कमांडो का पैसा किसने खाया'

Thu, 22 Nov 2012 04:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Nov 2012 04:48 PM IST
विज्ञापन
commando is not getting government pension

अजमल आमिर कसाब की फांसी के बाद अपनी पीठ ठोंक रही सरकार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने नया मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई हमले में देश की ओर से लड़ने वाले एक कमांडो को आज तक पेंशन नहीं दी गई। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि चार साल पहले 26/11 के हमले में लड़ने सुरिंदर सिंह के साथ सरकार का बर्ताव बेहद खराब है। 

विज्ञापन


गुरुवार को केजरीवाल ने एनएसजी कमांडो सुरिंदर सिंह को मीडिया के सामने पेश किया। सुरिंदर ने मुंबई हमले में घायल हुए थे। इसके बाद शारीरिक तौर पर अयोग्य होने के कारण उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। पत्रकारों से बातचीत में सुरिंदर ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्हें कोई पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें अपना इलाज भी अपने पैसे से कराना पड़ रहा है। सुरिंदर ने कहा, 'मुझसे कहा गया कि इसके पैसे नहीं मिल सकते क्योंकि विभाग को पहले नहीं बताया था कि मैं चोटिल हूं और इलाज करा रहा हूं। सुरिंदर ने पेंशन के बारे में जानकारी लेने के लिए सूचना के अधिकार का सहारा भी लिया लेकिन विभाग ने उनके सवालों के जवाब यह कहते हुए नहीं दिया कि यह विभाग इस कानून के तहत नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरिंदर ने कहा कि सरकार कह रही है कि उन्हें घायलों को दी जाने वाली पेंशन यानी लगभग 25,000 रुपए हर महीने दिए जा रहे है लेकिन बात पूरी तरह झूठी है। उन्होंने कहा कि 13 महीने से लगातार ये कहा जा रहा है कि मुझे पैसा दिया जाएगा लेकिन आज तक कोई पैसा नहीं मिला है।


वहीं सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि सुरिंदर को 31 लाख रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बारें में सारी जानकारी सेना मंत्रालय देगा। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी टवीट् किया है कि सुरिंद्र सिंह को उनकी सारी देय राशी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed