फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Comic on 21 Param Vir Chakra winners

अब कॉमिक्स में पढ़ें वीर भारतीय सैनिकों की कहानी

Wed, 12 Aug 2015 10:30 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
Comic on 21 Param Vir Chakra winners

स्वतंत्रता दिवस से पहले शौर्य, वीरता और बलिदान के लिए सेना के सर्वोच्च सम्मान ‘परमवीर चक्र’विजेताओं पर कॉमिक्स बुक आ रही है। इस सप्ताह प्रकाशित हो रही कॉमिक्स में 21 परमवीर चक्र विजेताओं के जीवन से जुड़ी कहानी है।

विज्ञापन


इस कॉमिक्स बुक का नाम ही ‘परमवीर चक्र’ है। सेना और ‘अमर चित्र कथा’ के दो साल के प्रयास से प्रकाशित हो रही कॉमिक्स बुक 248 पेज की है। इसमें विजेताओं के बचपन से लेकर लड़ायी के मैदान तक की बातों का जिक्र है।
विज्ञापन


इनमें उनके सामान्य जीवन और अदम्य साहस की कहानी बयां होगी।

21 वीरों की कहानी

Comic on 21 Param Vir Chakra winners

कॉमिक्स में परमवीर चक्र पाने वाले तीन जीवित विजेताओं की भी कहानी खासतौर पर है। इसमें भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्ध और ऑपरेशनों के विजेताओं को कवर पेज पर छापा गया है।

कॉमिक्स में कैप्टन बत्रा, 1987 में सिचायिन गलेश्यिर की हड्डी गलाने वाली ठंड में 20 हजार फीट पर स्थित पोस्ट पर कब्जा करने वाले बाना सिंह का जिक्र है। इस कॉमिक्स में कुछ ऐसी ही कहानियां मिलेंगी।

सेना के सूत्र का कहना है कि कॉमिक्स की कीमत 299 रुपये है, जो डिजिटल और प्रिंट (हार्ड एंड सॉफ्ट) दोनों फारमेट में उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed