फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Comedy political video viral on Social media

राहुल के प्रचार की उड़ाई खिल्ली, हसीबा को लपेटा

Fri, 21 Feb 2014 08:24 PM IST
समर्थ सारस्वत/टीम डिजिटल
समर्थ सारस्वत/टीम डिजिटल Updated Fri, 21 Feb 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
Comedy political video viral on Social media

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सब पर सियासी रंग चढ़ा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां राजनेताओं में सोशल मीडिया पर प्रचार को लेकर होड़ मची हुई है, वहीं नेताओं की खिल्ली उड़ाने वाले चुटकुले और वीडियो भी खूब शेयर हो रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी के ऐड कैंपेन की जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। इस वीडियो के जरिए 'हर हाथ शक्ति और हर हाथ तरक्की' की जगह 'हर हाथ रेवड़ी और हर हाथ लॉलीपॉप' दी गई है। राहुल गांधी को निशाने पर लेकर ये कोई पहला वीडियो नहीं है। इसके अलावा भी कई मजेदार वीडियो ऐसे ही अपलो़ड किए गए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में कांग्रेस ने अपनी गिरती साख को बचाने के लिए राहुल गांधी के कई विज्ञापन टीवी पर प्रसारित करवाए। सोशल मीडिया में हसीबा अमीन वाले विज्ञापन को लेकर काफी विवाद और अफवाहों का बाजार गर्म रहा। इस विज्ञापन से जुड़ी हसीबा को खुद सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

राहुल को बताया कच्चा बच्चा....

Comedy political video viral on Social media

इंटरनेट पर जमकर शेयर हो रहे इस वीडियो में राहुल गांधी और उनके कैंपेन की जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। राहुल गांधी को इस वीडियो में बच्चा, अपरिपक्व और क्रेजी बताया गया है।

राहुल के हसीबा अमीन के भाषण की पूरी नकल उतारते हुए कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया गया है।

इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों में किस प्रकार इंटरनेट पर सोशल जंग चल रही है। दरअसल इसका मकसद राजनीति के अखाड़े में राहुल को बच्चा साबित करना है।

रॉकेट साइंस और पॉकेट साइंस

Comedy political video viral on Social media

कांग्रेस के इस विज्ञापन में राहुल गांधी के साथ नजर आईं हसीबा ने जिस तरह से सरकार चलाने को रॉकेट साइंस से जोड़कर दिखाया था, उस पर जमकर चुटकी ली गई है।

भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए इस वीडियो में बताया गया है कि सरकार चलाना कोई रॉकेट साइंस नहीं पॉकेट साइंस है। इस दौरान वीडियो में कॉमनवेल्थ और टू जी जैसे घोटालों का जिक्र किया गया है।

बच्चों पर आधारित दिखाकर इस वीडियो के जरिए परोक्ष रूप से राहुल और उनकी युवा टीम पर ही निशाना साधा गया है।

केजरीवाल के बाद निशाने पर राहुल

Comedy political video viral on Social media

इंटरनेट पर अपनी मजबूत आईटी टीम होने के बाद भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। सिर्फ केजरीवाल और राहुल ही नहीं मोदी को लेकर भी जमकर हास-उपहास किया जा रहा है। नेताओं के भाषणों से लेकर उनकी गलतियों और पहनावे तक पर जमकर व्यंग्य बाण चलाए जा रहे हैं।

इस वीडियो से पहले केजरीवाल से जुड़े कई मजेदार वीडियो इससे पहले सामने आ चुके हैं। जिसमें केजरीवाल के राजनीतिक उदय से लेकर उनके सीएम बनने तक की कहानी दिखाई गई थी।

केजरीवाल ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ऐसा ही एक वीडियो शेयर भी किया था। केजरीवाल के उस वीडियो में उनकी धरने की जिद पर भी जमकर कटाक्ष किया गया था। इसके अलावा केजरी यो यो नाम से एक ऐसा ही मजेदार वीडियो अपलो़ड किया गया जिसमें लुंगी डांस के जैसे केजरी डांस दिखाया गया था।

सोशल मीडिया बना प्रचार का बड़ा हथियार

Comedy political video viral on Social media

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सोशल मीडिया भी राजनीति का अखाड़ा दिखने लगा है। हर पार्टी के समर्थक अपने अपने प्रचार में लगे हैं।

हर कोई अपने नेता और पार्टी के प्रचार में जुटा है। इस दौरान कई झूठी सच्ची अफवाएं भी उड़ाई जाती है। सोशल मीडिया के महत्व को सबसे पहले बीजेपी ने समझा और इसे प्रचार का माध्यम बनाया। जिसके बाद केजरीवाल ने उन्हें अपनी मजबूत आईटी टीम से कड़ी टक्कर दी।

ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और गूगल प्लस जैसे सोशल प्लेटफार्म अब चुनाव आते आते राजनीतिक हो चले हैं। हाल ही में इसमें वाट्स ऐप भी जुड़ा है जिसके द्वारा पार्टियां अपना अपना प्रचार कर रही है।

आप भी देखें ये मजेदार वीडियो

Comedy political video viral on Social media
आप भी देखें ये पॉलिटिकल कॉमेडी वीडियो जिसमें छोटे बच्चों की शानदार एक्टिंग जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed