फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   comedian raju spoke amitabh thakur should intimidated by someone who can do Mimicri

'अमिताभ ठाकुर को मिमिक्री करने वाले ने धमकाया होगा'

Sun, 12 Jul 2015 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
comedian raju spoke amitabh thakur should intimidated by someone who can do Mimicri

सपा नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा आईपीएस अमिताभ ठाकुर को फोन कर के धमकाने में हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने बयान देकर सपा नेता का बचाव करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो खुद किसी को धमकी क्यों देंगे और वो भी अपने फोन से तो बिल्कुल नहीं। अगर उन्हें ऐसा कुछ करना होता तो वो किसी और के फोन से कर सकते थे, या फिर किसी के कह कर करा सकते थे।
विज्ञापन


यह हो सकता है कि मेरे जैसे किसी कलाकार ने नेता जी की मिमिक्री कर के अमिताभ ठाकुर को धमकाया होगा। ये बयान राजू श्रीवास्तव ने ऐसे वक्त पर दिया है जब अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी पर गाजियाबाद की एक महिला ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से पुराना नाता रहा है राजू का

comedian raju spoke amitabh thakur should intimidated by someone who can do Mimicri

राजू श्रीवास्तव 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कानपुर से सपा प्रत्याशी थे वहीं 2014 में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में इन्हें सपा ने टिकट तो दिया था लेकिन सपा की आलोचना करते हुए राजू ने उसे लौटा दिया था।

जिसके बाद राजू श्रीवास्तव भाजपा में शामिल हो गए। बातते चलें कि हाल ही में आईपीएस अमिताभ ठाकुर और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के बीच हुई बात चीत की रिकार्डिंग सामने आई थी।

मुलायम सिंह की उस कथित आवाज के टेप में आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सुधर जाने की धमकी देते हुए सुना जा रहा है। जिसके बाद अमिताभ ने मुलायम सिंह यादव पर धमकाने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed