{"_id":"d0517fb5443882c9e601af60490092c5","slug":"colonel-oppose-colleague-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पत्नी के साथ थे शारीरिक संबंध, नहीं मिला प्रमोशन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पत्नी के साथ थे शारीरिक संबंध, नहीं मिला प्रमोशन'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
सेना के एक कर्नल ने अपनी पत्नी की बेवफाई को आधार बना कर समान रैंक के अपने साथी की तरक्की का विरोध किया है।
विज्ञापन
कर्नल ने साथी के प्रमोशन के खिलाफ अपील की है और कहा है कि उसने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। कर्नल ने कहा है कि सेना उसके साथी को बचाने की कोशिश कर रही है।
आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में अपनी अपील दाखिल करते हुए कर्नल ने कहा है कि जिस अफसर को तरक्की दी गई है उसने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं और इस मामले में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी ने उसे दोषी भी ठहराया है।
विज्ञापन
कर्नल इलाहाबाद में तैनात है। उसके वकील की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि कर्नल जब फील्ड एरिया में तैनात था तो उस दौरान उसकी पत्नी नोएडा और दिल्ली में थी।
विज्ञापन
उस दौरान उसके साथी अफसर ने उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। उसने बताया कि इस मामले में जांच कर रहे कर्नल ने अफसर को इसका दोषी पाया था।
लेकिन इसके बावजूद उसे ब्रिगेडियर बना दिया गया। जबकि आर्मी एक्ट के तहत ऐसे मामलों में कोर्ट मार्शल हो जाता है। याचिका दायर करने वाले कर्नल के वकील ने ट्रिब्यूनल से कहा है कि उसने समय पर इस मामले में कार्रवाई नहीं की। इस तरह के मामलों से सेना के लोगों का मनोबल गिरता है।