{"_id":"1d3856da-0487-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"college-students-said-to-wear-uniforms","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस-टॉप पहनें तो कॉलेज से कटेंगे नाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जींस-टॉप पहनें तो कॉलेज से कटेंगे नाम
सिकंदराबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सिकंदराबाद के जेएस पीजी कॉलेज में स्टूडेंट्स जींस, टॉप या कैप्री पहनकर नहीं आएंगे। कॉलेज प्रबंधन ने ऐसे कपड़ों पर पाबंदी लगा दी है। कॉलेज यूनिफार्म पहनकर न आने पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। इसके बाद नहीं मानने पर स्टूडेंट्स का नाम काट दिया जाएगा। प्रबंधन ने स्टूडेंट्स से सोमवार से कॉलेज में यूनिफार्म पहनकर आने की अपील की है।
विज्ञापन
कॉलेज में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर कॉलेज प्रबंधन सजग हो गया है। जेएस पीजी कॉलेज में करीब 2500 स्टूडेंट्स हैं। इसमें छात्राओं की संख्या करीब 1500 है। सत्र शुरू होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने स्टूडेंट्स को ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस पर कॉलेज की प्रिंसिपल स्वप्ना उप्रेसी ने कहा कि आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। कॉलेज यूनिफार्म पहनने से ऐसी घटनाओं पर रोक तो लगेगी ही, साथ ही कॉलेज का डेकोरम भी बना रहेगा। स्टूडेंट्स को चेतावनी दी जा चुकी है। मनमानी करने वाले स्टूडेंट्स के पैरेंट्स को सूचना दी जाएगी। इसके बाद भी ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन