फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   College student raped by his boyfriend

शादी का झांसा देकर 6 महीने तक रेप

Sun, 02 Mar 2014 11:59 AM IST
Updated Sun, 02 Mar 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
College student raped by his boyfriend

बिलारी के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली बीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर चंदौसी के युवक ने छह माह तक बलात्कार किया। अपने कारोबार में घाटे की बात कहकर पीड़िता के घर से तीन लाख के जेवर और नगदी भी मंगाकर हड़प ली।

विज्ञापन


अब युवक शादी से मुकर गया। विरोध करने पर उसने छात्रा की अश्लील क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी है। शनिवार को युवती ने मां के साथ एसएसपी के सामने गुहार लगाई।

विज्ञापन

शादी का झांसा द‌िया

College student raped by his boyfriend
छात्रा बिलारी के एक गांव में अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता का काफी पहले देहांत हो चुका। दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी। युवती ने बताया कि पिछले साल ही उसने कॉलेज में एडमिशन लिया था।

वहां चंदौसी का युवक अपनी बहन को छोड़ने आता था। उसके जरिए छात्रा की युवक से दोस्ती हुई। आरोप है कि युवक ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी का झांसा दिया।

अश्लील क्ल‌िप भी बनाई

College student raped by his boyfriend

अगस्त से लेकर जनवरी के बीच उसे अपने फार्म हाउस पर ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। डेढ़ माह पूर्व घर से तीन लाख के जेवर और नगदी भी मंगाकर रख ली। कहा कि शादी में वह कुछ नहीं लेगा।

शादी से मुकरने के बाद युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसकी अश्लील क्लिपिंग दिखाई। धमकी दी कि वह इस क्लिप को सार्वजनिक कर देगा।

विज्ञापन

पुल‌िस कर रही है मामले की जांच

College student raped by his boyfriend
फरवरी में मां को बक्से से जेवर गायब मिले तब मामले का पता लगा। बेटी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बताई। तब मां, बेटी को लेकर एसएसपी के पास पहुंची।

इस मामले में एसएसपी आशुतोष कुमार ने बताया क‌ि जांच एसओ बिलारी को दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। छात्रा का मेडिकल भी कराया जाएगा। दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed