फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Coldest day for Delhi in 43 years

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, 43 साल का रिकॉर्ड टूटा

Wed, 02 Jan 2013 10:10 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 02 Jan 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
Coldest day for Delhi in 43 years

राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लोग बुधवार को सर्दी के सितम से जूझते रहे। राजधानी दिल्ली में 43 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के उप महानिदेशक एम दुरईस्वामी ने बताया कि 1970 के बाद से दिल्ली में इतना ठंडा दिन कभी नहीं रहा। 2011 में जनवरी में अधिकतम तापमान 11 डिग्री से. था। उन्होंने कहा कि पाक व अफगानिस्तान की तरफ से आने वाली ठंडी हवा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, घने कोहरे में गुम होती सूर्य की किरणों के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


अगले दस दिन तक हालात ऐसे ही रहने के आसार हैं। एनसीआर में फरीदाबाद को छोड़कर बाकी केंद्रों पर अधिकतम तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम का अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 12 डिग्री नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के तमाम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान में भी कमी देखी गई। मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मिर्जापुर व बाराबंकी में पारा 1 डिग्री, आगरा, बुलंदशहर, ऐटा में 2 डिग्री जबकि मथुरा में 3 डिग्री सेल्सियस रहा।


राजस्थान के चुरू में पारा 1.6 डिग्री और पिलानी में 2.6 डिग्री दर्ज हुआ। 2.4 डिग्री के साथ हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा। जबकि भिवानी में 3.6 और हिसार में 4 डिग्री से. तापमान रहा। पंजाब में न्यूनतम तापमान अमृतसर में रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान -8.9 डिग्री जबकि काल्पा में -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। मनाली में -3 और शिमला में 2.1, धर्मशाला में 4.6 डिग्री तापमान रहा।

नौ लोगों की मौत
दिल्ली में 36 घंटों में अलग-अलग जगहों पर नौ लोगों की मौत हो गई हैै। पुलिस ने आशंका जताई है कि सभी की मौत ठंड की वजह से हुई है।

--9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान, 1970 के बाद यह पहला मौका जब अधिकतम तापमान इतना कम रहा

--4.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

--25 मीटर से भी कम रही आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता

--162 उड़ानें प्रभावित हुईं आईजीआई एयरपोर्ट पर, इनमें से 10 उड़ानें रद्द, 36 लेट

--125 ट्रेनें प्रभावित, 42 लेट, 10 रद्द, 30 को समय बदलकर चलाया

जगह   न्यूनतम तापमान
केलांग,   -8.9 डिग्री सेल्सियस
चुरू,   1.6 डिग्री सेल्सियस
शिमला,   2.1 डिग्री सेल्सियस
नारनौल,   2.4 डिग्री सेल्सियस
भिवानी,   3.6 डिग्री सेल्सियस
हिसार,   4 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़,   4.2 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर,   7.2 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed