{"_id":"bcdf5bda-4ebe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cold-wave-sweeps-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Tue, 25 Dec 2012 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के स्वागत में जुटे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। एक ओर ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है तो दूसरी ओर घने कोहरे ने हवाई, रेल और सड़क यातायात को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन
पहाड़ी राज्यों में तो मौसम सितम ढा ही रही है, मैदान में भी पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में कोहरे की चादर में लिपटी सुबह ने दफ्तर जाने वालों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड के आलम को देखते हुए अधिकांश इलाकों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
कोहरे का कहर
कोहरे का आलम यह है कि मंगलवार को 130 विमान और 110 रेलगाड़ियां लेटलतीफी की शिकार हुईं। साथ ही आधा दर्जन ट्रेनें और एक दर्जन से अधिक विमान निरस्त किए गए। कोहरे की वजह से सात विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। एटीसी ने इनका रूट डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का आलम भी ऐसा ही रहा। 49 ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया गया, जबकि 90 ट्रेनें 2 से 37 घंटे तक की देरी से चलीं। घने कोहरे की वजह से सड़क यातायात भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। साथ ही हादसे की आशंका बढ़ गई है।
सर्दी का सितम
पहाड़ों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है तो मैदान में भी लोग ठिठुरने लगे हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया है। यूपी में भी ठंड का कहर जारी है। 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ फतेहगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा।
पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। यहां तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचने लगा है। इन दोनों प्रदेशों में नारनौल सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकार्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तो ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हिमाचल के केलांग और कल्पा में पारा शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच रहा है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
- 130 विमानों के संचालन पर पड़ा असर, एक दर्जन उड़ानें रद्द
- 110 ट्रेनें दो से 37 घंटे की देरी से चलीं, आधा दर्जन निरस्त
- 3 डिग्री सेल्सियस रहा नारनौल का न्यूनतम तापमान
- 3.4 डिग्री पर पहुंचा हिसार में पारा
- 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा अमृतसर का तापमान
- 7.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा चंडीगढ़ में
- 7 डिग्री शून्य से नीचे चला गया है पारा हिमाचल में