{"_id":"554503ca-5766-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cold-spell-continues-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सर्दी की ‘थर्ड डिग्री’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में सर्दी की ‘थर्ड डिग्री’
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सर्दी की ‘थर्ड डिग्री’ का सितम जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिन से पारा 3.0 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। यहां शुक्रवार को पारा 2.7 डिग्री तक गिरा तो शनिवार को यह 2.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जफरपुर में तापमान 1.0 डिग्री और नजफगढ़ में 1.8 डिग्री तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन
एनसीआर और आसपास के जिलों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। पानीपत और झज्जर में पारा 2.0 डिग्री गिरा, जबकि सोनीपत, फरीदाबाद और गाजियाबाद में यह 3.0 डिग्री रहा।
विज्ञापन
नोएडा में थोड़ी राहत रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 6 और 7 जनवरी को भी कोहरा रहेगा।
विज्ञापन