फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cold drinks sales mars beacuase of early rains

बारिश से नाराज कोल्ड ड्रिंक की बोतलें

Fri, 05 Jul 2013 01:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
cold drinks sales mars beacuase of early rains

वक्त से पहले आने वाली बारिश ने गर्म इलाकों को राहत दी, तो कुछ इलाकों में तबाही के बीज भी बो दिए। लेकिन इससे केवल आम लोग ही हैरान-परेशान नहीं, बल्कि कोला की बोतलें भी तंग हैं।

विज्ञापन


जून का महीना आम तौर पर चिलचिलाती गर्मी और पसीने के लिए कुख्यात है और कोल्ड ड्रिंक उद्योग के लिए यह पैसे बनाने का मौसम है।

लेकिन इस बार वक्त से पहले आई बरखा रानी ने कोल्ड ड्रिंक के नीचे से जमीन सरका दी। 14,000 करोड़ की कोल्ड ड्रिंक इंडस्ट्री हैरान-परेशान है।

एक लीडिंग बॉटलर ने बताया कि इस बार जून का महीना बेहद खराब रहा है और देश भर में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। अगर जून के महीने में सेल्स अच्छी रहती है, तो इससे साल भर उत्साह बना रहता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


सेल्स ग्रोथ इकाई अंकों तक सिमट रही है और कोका कोला, पेप्सिको जैसी दिग्गज कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए कंज्यूमर प्रमोशन और ट्रेड डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही कोल्ड ड्रिंक सेल्स में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देती है, जो सालाना सेल्स का 40 फीसदी तक पहुंच जाता है।

हालांकि कंपनियां अब उम्मीद कर रही हैं कि बारिश के चलते जो नुकसान जून में हुआ है, उसकी भरपाई अगस्त महीने में हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed