फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cogress has no moneym, ask to workers contribute

कांग्रेस के पास नहीं है पैसा! कार्यकर्ताओं से सालाना 250 रुपए सहयोग करने को कहा

Sun, 05 Jul 2015 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Jul 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
cogress has no moneym, ask to workers contribute

देश के राष्ट्रीय राजनैतिक दल कांग्रेस के पास पैसे नहीं बचे हैं? हां! सही पढ़ा आपने। इसलिए कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से सालाना 250 रुपए सहयोग करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोती लाल बोरा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा मिले पैसों का 25 प्रतिशत प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को दिया जाएगा वहीं 75 प्रतिशत कांग्रेस के पास रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि इस नीति को सदस्यता अभियान के अंतर्गत भी लाया जाएगा। वहीं पार्टी के संगाठनात्मक चुनाव जो बीते महीने शुरु होने थे वो अगले आदेश आने तक के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और विधायक को भी देनी होगी तनख्वाह

cogress has no moneym, ask to workers contribute

मौजूदा हालत में पार्टी के हर सांसद और विधायक को अपने एक माह की सैलरी देनी होगी वहीं एआईसीसी के प्रत्येत मेंबर को 600 रुपए वार्षिक देना होगा, वहीं पीसीसी सदस्यों को 300 रुपए देना होगा।

यह नया कानून कांग्रेस की सभी राज्य इकाईयों के लिए है। साथ ही साथ इसके भी निर्देश हैं कि राज्य इकाईयों को प्राप्त होने वाली कुल राशि में से प्रत्येक राज्य इकाई 50 प्रतिशत अपने जिले की इकाईयों को देंगे।

बताते चलें कि 12 साल पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मनमोहन सिंह के अंतर्गत एक कमेटी का गठन किया था जब केन्द्र में पार्टी विपक्ष में थी।

11 लाख सक्रिय कार्यकर्ता है

cogress has no moneym, ask to workers contribute
कांग्रेस को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए गठित पैनल ने इस बात की अनुशंसा की है कि कुल इकट्ठा हुई राशि का 75 प्रतिशत पार्टी की केन्द्रीय इकाई के पास होगा वहीं , 12.5 प्रतिशत पीसीसी के पास , और बाकी के 12.5 प्रतिशत राशि जिलों की इकाईयों के पास होगी।

फिलहाल कांग्रेस में फिलहाल 11 लाख के करीब सक्रिय कार्यकर्ता है जिससे पार्टी को उम्मीद है कि 11 करोड़ रुपए इकट्ठा हो जाएंगे। बोरा ने कहा कि इतनी राशि किसी भी गैर चुनावी वर्ष में पार्टी को संचालित करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed