{"_id":"8829c99c25f76a9da245593ed41b3b8c","slug":"cobrapost-sting-work-of-cong-s-dirty-tricks-dept-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस प्रायोजित है कोबरापोस्ट का स्टिंग'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कांग्रेस प्रायोजित है कोबरापोस्ट का स्टिंग'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन को कांग्रेस प्रायोजित बताया है।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराई कांग्रेस इस तरह की ओछी हरकतों पर उतर आई है।
पार्टी ने कोबरापोस्ट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह मालूम नहीं है कि उसकी इस तरह की हरकतों से लोगों में उसके प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव प्रचार को निम्न स्तर तक ले गई है। वह मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है।
उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियां फ्लॉप हो ही है, दूसरी ओर मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे कांग्रेस परेशान है और मोदी को बदनाम करने के लिए असामाजिक तत्वों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन