फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Coast Guard DIG says he orderd to blow off the Pak boat - Pakistan 'terror' boat incident

पाक बोटः DIG पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 18 Feb 2015 11:37 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Coast Guard DIG says he orderd to blow off the Pak boat - Pakistan 'terror' boat incident

नए साल की रात सूरत बंदरगाह की ओर आ रही कथित टेरर बोट को उड़ाए जाने के मामले में नया दावा सामने आया है। भारतीय तटरक्षक बल के डीआईजी बीके लोशाली ने कहा है कि उन्होंने उस नाव को उड़ाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


हालांकि वारदात के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि नाव को उसमें सवार आतंकियों ने ही आग लगा दी थी।

विज्ञप्ति में कहा गया था कि कोस्ट गार्ड के जवानों ने संदिग्ध नाव को रोकने की कोशिश की तो नाव में सवार लोगों ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। डीआईजी के बयान ने सरकार के दावों को लेकर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन


हालांकि डीआईजी लोशाली की ओर इस तरह का बयाने देने की खबरों का खंडन भी किया गया है।वहीं सूचना आ रही है कि डीआईजी के बयान पर सरकार ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है DIG लोशाली का बयान?

Coast Guard DIG says he orderd to blow off the Pak boat - Pakistan 'terror' boat incident

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उसने खुद ही नाव को उड़ाने का आदेश दिया था, वो नाव में सवार लोगों को बिरयानी नहीं खिलाना चाहते थे। लोसाली उत्तर पश्चिम बंदरगाह के प्रमुख हैं।

लेकिन लोशाली ने अब ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि उनके बयानों को गलत ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने कहा है कि वे बोले थे किसी भी बाहरी ताकत को भारतीय सुरक्षा घेरा तोड़ने का अधिकार नहीं है। और पाकिस्तानी नाव देश की सीमा में घुसी थी तो वे नाव में सवार लोगों को बिरयानी खिलाने के मूड में नहीं थे।

उन्होंने कहा है कि उनके बयान को मीडिया में गलत ढंग से पेश किया गया है। जब सच्चाई यह है कि बोट में सवार लोगों ने ही नाव को विस्फोट से उड़ाया था।

टेरर बोट पर उठा था राजनैतिक तूफान

Coast Guard DIG says he orderd to blow off the Pak boat - Pakistan 'terror' boat incident

मीडिया में खबरें थीं कि 31 दिसंबर की रात गुजरात बंदरगाह की ओर आ रही एक संदिग्‍ध नाव को जब भारतीय तटरक्षकों ने रोकने की कोशिश की तो नाव में सवार लोगों ने नाव को विस्फोट से उड़ा दिया।

इस मामले पर रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया था कि भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने जब नाव को रोकने की कोशिश की गई तो नाव में सवार लोगों ने रहस्यमई परिस्थितियों ने नाव को विस्फोट से उड़ा लिया। इस प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से सरकार के दावों पर शंका जाहिर की गई थी।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा था कि उस संदिग्ध नाव में क्‍या और किस मकसद पर वो भारत की ओर आ रही इस बात का खुलासा सरकार को करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed