फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Coalgate: cbi may question to navin patnayak

कोलगेटः तूफान के बाद CBI से निपटेंगे नवीन पटनायक

Fri, 18 Oct 2013 10:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
Coalgate: cbi may question to navin patnayak

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को को तालाबीरा-2 कोयला ब्लॉक दिए जाने की जांच के सिलसिले में सीबीआई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की 25वीं बैठक में इस कोल ब्लॉक पर हिंडाल्को की दावेदारी खारिज होने के बाद पटनायक ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को चिट्ठी लिखकर उनके पक्ष में फैसला करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्क्रीनिंग कमेटी के फैसले के बाद बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने भी पीएमओ को दो चिट्ठियां लिखी थीं। यह चिट्ठियां 7 मई और 17 जुलाई 2005 को लिखी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पीएमओ को अब तक क्लीन चिट नहीं दी गई है। हालांकि अभी फैसला नहीं लिया गया है लेकिन जरूरत पड़ने पर पटनायक और पीएमओ के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस फैसले के बदले पैसे के लेनदेन या किसी तरह का फायदा पहुंचाने की जांच सीबीआई नहीं कर रही है।


सीबीआई एफआईआर के मुताबिक पूर्व कोयला सचिव पीसी परख ने बिड़ला ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।

सीबीआई के मुताबिक पीएमओ ने पटनायक और कुमारमंगलम की चिट्ठी पर अपनी टिप्पणी लिख कर कोयला मंत्रालय को भेज दी। इसके बाद पारिख ने अपने बूते पर ही तालाबीरा-2 कोयला ब्लॉक को एनएलसी के साथ साझा खुदाई का ठेका देने का फैसला ले लिया।

सीबीआई का तर्क है कि पीएमओ की अनुशंसा के बाद इस मसले को फिर स्क्रीनिंग कमेटी में पेश करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed