{"_id":"8a25958a-b8b1-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"coal-scam-government-save-ashwani-for-manmohan-says-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम को बचाने के लिए अश्वनी को बचा रही सरकार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पीएम को बचाने के लिए अश्वनी को बचा रही सरकार'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 09 May 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि यूपीए सरकार कानून मंत्री अश्वनी कुमार को इसलिए बचा रही है ताकि कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले की आंच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक न पहुंचे।
विज्ञापन
आडवाणी ने बृहस्पतिवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि कोयला मामले में सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट में बदलाव करने के लिए यदि अश्वनी कुमार को हटा दिया जाता तो प्रधानमंत्री का पद पर बने रहना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मसले पर विपक्ष के विरोध से बचने के लिए सरकार ने संसद के बजट सत्र को निर्धारित समय से दो दिन पहले ही 8 मई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
आडवाणी ने आरोप लगाया कि सरकार आपातकाल के दिनों की तरह व्यवहार कर रही है।
विपक्ष लगातार भ्रष्टाचार के मसले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कानून मंत्री अश्वनी कुमार, रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का इस्तीफा मांग रहा है। लेकिन सरकार उलटा अपने मंत्रियों का बखूबी ढंग से बचाव कर रही है।
खासकर कानून मंत्री के मामले पर सरकार का रवैया निराशाजनक है। आडवाणी ने कहा कि कानून मंत्री के इस्तीफे से प्रधानमंत्री तक आंच जाएगी। और उनका रहना भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकार उनको बचा रही है।
उन्होंने कहा कि संसद के सुचारु ढंग से चलने के लिए विपक्ष यह मांग कर रहा था कि कानून मंत्री इस्तीफा दें और रेल घूस मामले में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को बर्खास्त किया जाए। पर सरकार ने मांग नहीं मानी और समय से पहले ही संसद को स्थगित कर दिया।