{"_id":"c43eb4182436fbda495570efefc3163a","slug":"coal-ministry-traced-all-missing-files-related-to-coalgate-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सच में मिल गई हैं कोयला घोटाले से जुड़ी गुम फाइलें?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्या सच में मिल गई हैं कोयला घोटाले से जुड़ी गुम फाइलें?
दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला घोटाले से जुड़ी हुई जरूरी फाइलें क्या सचमुच मिल गई हैं। इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि कोयला घोटाले से जुड़ी खोई जरूरी फाइलों में से 95 फीसदी फाइलें मिल गई हैं।
कोयला मंत्री ने दावा किया है कि मंगलवार तक मिल गई सभी फाइलों को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
कोयला घोटाले से संबंधित फाइलों को खोजने के लिए एक अंतर मंत्री समूह का गठन भी किया गया है।
सभी फाइलों को ढूंढ कर सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो फाइल नहीं मिल पाएंगी, उन फाइल के खोने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
यह बात उन्होंने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के दौरान कही।
उन्होंने मुजफ्फनगर में हुए दंगों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर फटकार लगाई और कहा कि केन्द्र की चेतावनी के बाद भी उत्तर प्रदेश में दंगों को होने से नहीं रोका जा सका।
कोयला घोटाले मामलें में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी सीबीआई जल्द पूछताछ कर सकती है।
कोयला घोटाले में कांग्रेस सांसद विजय दर्डा की पसंद की कंपनियों को कोयला ब्लॉक आवंटन करने का भी आरोप है।
साथ ही कई योग्य कंपनियों के आवेदन से जुड़ी फाइलें भी गायब हो गई थीं।