{"_id":"346238ec532ea4dada940f54e1fafb92","slug":"coal-block-scam-court-fixes-charges-of-former-coal-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल ब्लॉक स्कैमःपूर्व कोयला सचिव सहित छह पर आरोप तय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोल ब्लॉक स्कैमःपूर्व कोयला सचिव सहित छह पर आरोप तय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में आरोपी कंपनी केएसएसपीएल के केस में पूर्व कोयला सचिव व पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत ने आरोप तय कर दिए। मामला मध्य प्रदेश में रुद्रपुरी के थेसगोरा-बी कोल ब्लॉक के केएसएसपील को आवंटन में हुई अनियमितता से जुड़ा है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज भरत पराशर ने पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, वरिष्ठ नौकरशाह केएस क्रोफा व केसी समारिया, केएसएसपीएल, उसके एमडी पवन कुमार अहलूवालिया व सीए अमित गोयल पर आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विशेष सीबीआई अदालत ने इन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, विश्वासघात व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराओं में आरोप तय किए हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 28 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन