मोबाइल पर दी कोचिंग, बनाए 10 डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव लाने के उद्देश्य के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और उनके आईआईटी के कुछ मित्रों ने पहल की है।
मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे वह विद्यार्थी जो कि प्रतिभाशाली हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके लिए एम्स के इन तीन मेडिकल छात्रों ने परीक्षा की तैयारी कराने को मुफ्त शिक्षा का मॉडल बनाया है।
इससे गरीब छात्र कोचिंग माफिया के चंगुल से भी बच सकेंगे। एम्स में प्री फाइनल में पढ़ रहे राजीव रंजन, अजय मोहन और आसिफ सिराज ने 2 साल पहले मोबाइल फोन पर मुफ्त कोचिंग देकर साधारण परिवार के 10 छात्रों को मेडिकल छात्र बना दिया था। बस इसके बाद ही यह पहल एक मिशन में बदल गई।
शिक्षा के माध्यम से कुरीतियों पर प्रहार
बुधवार को राजीव रंजन और आसिफ सिराज ने अमर उजाला के तालानगरी कार्यालय आकर अपने मिशन के विषय में बताया। अब यह युवा डॉक्टर शिक्षा के माध्यम से क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद और धार्मिक कुरीतियों पर भी प्रहार कर रहे हैं।
राजीव रंजन कहते हैं कि छोटे शहर और गांव देहात तक पहुंचने के लिए इन्होंने मेरठ के एक प्रकाशक के साथ मिलकर केमिस्ट्री की पहली ऐसी प्रतियोगी परीक्षा पुस्तक तैयार की जो कि हिंदी और अंग्रेजी मिश्रित थी।
राजीव कहते हैं कि मकसद यही है कि कहीं भाषा प्रतिभा के लिए बाधा न बने। एम्स के निदेशक डॉक्टर एमसी मिश्रा ने बेहद सराहना की है।
ग्रुप ने बदल दी इनकी किस्मत
- 2 साल पहले मोबाइल से ही कोचिंग दी, 10 छात्र मेडिकल पाठ्यक्रम में चयनित
- गोकुल नाम के छात्र ने न सिर्फ केरल का पीएमटी टॉप किया, बल्कि आज एम्स में एमबीबीएस कर रहा है
ग्रुप का प्लान सक्सेस
- ग्रुप ने 200 घंटे का वीडियो लेक्चर बनाया है जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मददगार होगा
- फेस बुक पर एम्स आईआईटी नाम से पेज बनाया है जिस पर छात्र सीधा संवाद कर सकते हैं
- अब गरीब छात्र भी ऑन लाइन टेस्ट देकर अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं
- परिवर्तन और केयर नाम के साथ एम्स और आईआईटी के टॉपर्स से सीधे जुड़ने को हेल्पलाइन नंबर हैं
- लड़कों के लिए हेल्पलाइन नंबर-8287755777, लड़कियों के लिए हेल्पलाइन नं.8287766777 है