फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cm kejriwal writes letter to pm

सीएम केजरीवाल ने पीएम मनमोहन को लिखी चिट्ठी

Thu, 13 Feb 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Feb 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
cm kejriwal writes letter to pm

उप राज्यपाल नजीब जंग से चल रहे लेटर वार के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिखी है। बुधवार को भेजे गए पत्र में केजरीवाल ने पीएम से एक अप्रैल से गैस के दाम बढ़ाने वाला आदेश निलंबित करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


उन्होंने तर्क दिया है कि प्रधानमंत्री अर्थशास्त्र के बड़े विशेषज्ञ हैं, समझ सकते हैं कि गैस के दाम दोगुने करने के आदेश से अर्थव्यवस्था का क्या हाल होगा? केजरीवाल ने पत्र मीडिया में सार्वजनिक करके सीधे दबाव बनाने की भी कोशिश की है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा है कि उन्हें चार महानुभावों की शिकायत मिली है, जिसमें केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए गैस की कीमतें बढ़ाने का आरोप है। एंटी करप्शन ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गरीब, मध्य वर्ग का जीना हो जाएगा मुश्किल'

cm kejriwal writes letter to pm

केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि कुएं से तेल निकालने में एक डॉलर प्रति यूनिट से भी कम खर्च आता है। उसे अभी 4.2 डॉलर प्रति यूनिट में बेचा जा रहा है। अब बढ़ाकर 8.4 डॉलर करने की तैयारी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोगुना दाम होने से गरीब तो क्या, मध्यम वर्ग का भी जीना मुश्किल हो जाएगा। गैस महंगी होने से सीएनजी, ट्रांसपोर्ट, खाद समेत सभी तरह के खाद्य पदार्थ महंगे हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, गैस दाम दोगुना करने का आदेश निलंबित कर दिया जाए। साथ ही सभी मंत्रालय को निर्देश दिया जाए कि एंटी करप्शन ब्रांच का जांच में सहयोग करें।

'अंबानी से कुएं वापस ले सरकार'

cm kejriwal writes letter to pm

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए मुकेश अंबानी कुएं से गैस उत्पादन कम करा रहे हैं। गैस की कमी होने के कारण महंगी गैस आयात करनी पड़ रही है। इससे महंगाई बढ़ रही है।

सरकार को चाहिए कि वह इन कुओं को वापस लेकर ऐसी कंपनी को दे जो ईमानदारी से गैस निकाले, मुनाफा कमाए और सेवा करे।

उन्होंने लिखा है कि पत्र की एडवांस कॉपी वे वीरप्पा मोइली को भी भेज रहे हैं, ताकि आदेश निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर सकें। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने वाला है। सबको मिलकर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री उनके पत्र पर गंभीरता से विचार कर तुरंत ठोस कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed