फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cm change in congress in states

कांग्रेस: कौन बचेगा और कौन जाएगा?

Sun, 22 Jun 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jun 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
cm change in congress in states

लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाले कांग्रेस शासित तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और असम में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कांग्रेस के अंदर हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को हटाए जाने के मामले में पेंच फंसने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने चव्हाण के भविष्य के बारे में कहा कि कुछ भी हो सकता है। हालांकि अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह 50-50 का मामला है। वहीं असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कुर्सी फिलहाल बच गई है।
विज्ञापन


शनिवार को चव्हाण और हुड्डा दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। चव्हाण ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ए के एंटनी, मनमोहन सिंह और अहमद पटेल से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विचार विमर्श में जुटा कांग्रेस हाईकमान

cm change in congress in states

महाराष्ट्र में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कांग्रेस हाईकमान लगातार विचार विमर्श कर रहा है। चव्हाण अपनी कुर्सी बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अहमद पटेल के सामने खुद को बनाए रखने के लिए तमाम दलीलें दीं। राज्य में एनसीपी नेता शरद पवार चव्हाण को हटाना चाहते हैं।

मगर कांग्रेस मुख्यमंत्री को हटाकर ये संदेश देना नहीं चाहती कि उसने पवार के दबाव में आकर ये निर्णय लिया। साथ ही पार्टी के सामने चव्हाण का कोई विकल्प भी नहीं है, जिसे आगामी चुनाव में खड़ा किया जाए। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारे सुशील कुमार शिंदे को सीएम बनाने को लेकर पार्टी में बहुत विरोध भी है। वहीं हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विकल्प भी पार्टी को नजर नहीं आ रहा है।

पार्टी को लग रहा है कि हुड्डा के अलावा अगर किसी और को वहां मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो पार्टी के खिलाफ मुख्यमंत्री समर्थक बगावत कर सकते हैं और इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है। वहीं असम में मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। असम सरकार में वरिष्ठ मंत्री हेमंता बिश्वा शर्मा ने भी सोनिया से मुलाकात की। गोगोई रविवार को सोनिया गांधी से मुलाकात सकते हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव

cm change in congress in states

महाराष्ट्र और हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में अनिश्चितता का माहौल ठीक नहीं हैं। इससे पार्टी को नुकसान होगा। इसलिए इस बारे में जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट जरूरी है।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि समाज के सभी वर्ग प्रदेश सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। जनता की मदद और सहयोग से कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की खबरें मात्र अफवाह हैं। इनमें कोई सत्यता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed