फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cm akhilesh yadav gets best youth award

सीएम अखिलेश को मिला बेस्ट यूथ्ा अवार्ड

Sat, 23 Feb 2013 10:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 23 Feb 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav gets best youth award

अमर उजाला और इंडिया टीवी मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित यूथ अवार्ड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजनीति में सराहनीय कार्य करने के लिए बेस्ट यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉक्सर मैरीकॉम को बेस्ट यूथ अवार्ड दिया गया।  

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राजनीति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए पंजाब के गर्वनर शिवराज पाटिल ने अखिलेश यादव को बेस्ट यूथ अवार्ड प्रदान किया जबकि फीमेल कैटेगरी में यह पुरस्कार राजस्थान के एक गांव की सरपंच छवि राजवत को दिया गया। उन्हें पुरस्कार बाबा रामदेव ने प्रदान किया।
विज्ञापन


खेल के क्षेत्र में युवराज सिंह और बॉक्सर मैरीकॉम को, बेस्ट टीवी एक्टर का अवार्ड बालिका वुध की आनंदी प्रातुषा बनर्जी और डीएम बने सिद्धार्थ शुक्ला को, संगीत के क्षेत्र में ममता शर्मा और सोनू निगम, बिजनेस कैटेगरी में एकता कपूर और समीर गहलोत एवं राजीव रतन को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल कैटेगरी में तीन यूथ आइकॉन अवार्ड जॉन अब्राहम, रानी मुखर्जी और मनीष पॉल को दिए गए। इस अवसर पर इंडिया टीवी के रजत शर्मा, रितु धवन सहित राजनीति, खेल व फिल्म जगत और बिजनेस क्षेत्र की महान हस्तियां उपस्थित रहीं।


विजेताओं को यह पुरस्कार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, कांग्रेसी नेता जर्नादन द्विवेदी और अंबिका सोनी, पूर्व भारतीय टीम के कप्प्तान कपिल देव, सांसद अरुण जेटली, गृहमंत्री सुशील शिंदे ने दिए। स्पेशल कैटेगरी के पुरस्कार विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित के हाथों वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed