{"_id":"f1f4d0d0-90cb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"cloned-buffalo-gives-birth-to-calf-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई हैंड गाइड तकनीक से क्लोन बछड़े का जन्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नई हैंड गाइड तकनीक से क्लोन बछड़े का जन्म
विजय गुप्ता/नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Mar 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने उन्नत दुधारू पशुओं की आवश्यकता को पूरा करने के लिए नई तकनीक के जरिए एक और क्लोन बछड़े का प्रजनन कराने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
करनाल के वैज्ञानिकों ने नई हैंड गाइड क्लोनिंग तकनीक के जरिए भैंस के मेल काल्फ का जन्म कराया है।
सोमवार को करनाल के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनडीआरआई) में जन्मे इस बछड़े का नाम स्वर्ण रखा गया है।
एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ एके श्रीवास्तव ने अमर उजाला को बताया कि नई क्लोन तकनीक से सोमवार को दोपहर 1:25 बजे जन्मा यह बछड़ा बिलकुल स्वस्थ है।
जन्म के बाद इस बछड़े का वजन 55 किलोग्राम था। बछड़ा सामान्य बछड़ों की तरह ही दूध पी रहा है। उन्होंने बताया कि इस दफा वैज्ञानिकों ने एकदम नई क्लोन तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक को घरेलू वैज्ञानिकों ने ही विकसित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हैंड गाइड क्लोनिंग तकनीक का पहली दफा इस्तेमाल किया गया है, जो सफल रहा। इस सफलता के बाद अब उन्नत किस्म के दुधारू पशुओं की उपलब्धता बढ़ाना आसान हो गया है।
विज्ञापन
श्रीवास्तव के मुताबिक संस्थान के सात वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ एस के सिंगला, डॉ एम एस चौहान, डॉ आर एस मलिक, डॉ पी पाल्टा, डॉ शिव प्रसाद, डॉ नरेश सिलोकर और डॉ मोनिका सैनी की टीम ने इस काम को अंजाम दिया है।
खास बात यह है कि स्वर्ण पहले के क्लोन बफैलो काल्फ के मुकाबले ज्यादा सुंदर, स्वस्थ और कई मामलों में बेहतर है।