{"_id":"f54b5e4e-779d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"climate-again-changed-rainfall-and-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर करवट बदली, बारिश और बर्फबारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मौसम ने फिर करवट बदली, बारिश और बर्फबारी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट बदली है। उत्तराखंड में गंगोत्री, यमनोत्री, कश्मीर के कुछ इलाकों और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई है जबकि उत्तर प्रदेश समेत शेष उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश हुई। अगले 48 घंटों के दौरान बारिश का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी और बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर के साथ पूर्वी और पश्चिमी यूपी में छाए बादल कहीं सुबह तो कहीं शाम को बरसे। इलाहाबाद व कानपुर में सबसे ज्यादा आठ मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन