फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   climate again change in north india

पहाड़ो पर भारी बर्फबारी, मैदान में पड़े ओले

Fri, 18 Jan 2013 10:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 18 Jan 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
climate again change in north india

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी से ठिठुरन में इजाफा हो गया, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बारिश व ओले पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में बारिश का दस साल का रिकार्ड टूट गया। यहां रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई, देर रात कई जगहों पर ओले भी पड़े।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार का तापमान 19 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और आसमान में बादल छाये रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में बर्फबारी के चलते दो दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। रियासत के कई इलाकों में दो फुट तक बर्फ जम गई। कश्मीर में सेना को हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से हाल बेहाल है। यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। 48 घंटों में मौसम और बिगड़ सकता है।

हिमाचल में हिमपात से राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में जनजीवन ठहर गया। राज्य में दो दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में प्रदेश में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में दस से 15 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई है।

उत्तराखंड झमाझम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने ठंड और ठिठुरन बढ़ा दी है। टिहरी में 12 मिमी और देहरादून में 10 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मसूरी, कोटद्वार में क ई जगह ओले गिरे।

भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की मार से जम्मू कश्मीर का जनजीवन बृहस्पतिवार को पूरी तरह से पटरी से उतर गया। इस दौरान कई स्थानों पर आसमानी बिजली भी गिरी। स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेबलिशमेंट (सासे) ने सेना को चेतावनी जारी करते हुए कश्मीर के बर्फीले इलाकों में अलर्ट रहने को कहा है। डिवीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट कश्मीर ने कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। जम्मू श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया। प्रदेश में दो फीट तक बर्फ गिरी है।


चंडीगढ़ में झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े। पंजाब के कुछ इलाकों में ही बूंदाबांदी हुई। हरियाणा में दिन भर रुक-रुककर बारिश हुई। करनाल में कई जगह ओले भी पड़े। अंबाला छावनी में शाम तक 10 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कृषि विशेषज्ञों ने इस बारिश को फसल के लिए फायदेमंद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed