फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi's Clean Ganga Mission not started yet

मोदी संग फोटो खिंचाकर लापता हुए सफाई के 'ठेकेदार'

Fri, 21 Nov 2014 01:06 PM IST
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 21 Nov 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
Modi's Clean Ganga Mission not started yet

काशी में घाटों को गोद लेकर महीने भर में सिल्ट की सफाई कराने का भरोसा दिलाने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो खिंचाने के बाद से ही लापता हैं। सुलभ इंटरनेशनल, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सनबीम समूह समेत कई संस्थाओं और बैंक प्रतिनिधियों ने महीने भर में ही घाटों की सफाई कराने का वादा किया था।

विज्ञापन


हाल ये है कि नौ प्लेटफार्म वाले अस्सी घाट पर जहां पीएम ने फावड़ा चलाया था, उसे छोड़कर अभी तक किसी भी घाट पर सिल्ट हटाने का काम शुरू ही नहीं हो सका है। अस्सी घाट के छह प्लेटफार्म की सीढ़ियां साफ होने के बाद वहां पानी आ गया है। इससे एक हिस्से में काम प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


यहां लगा सिल्ट का ढेर हटाने में लंबी मशक्कत करनी पड़ेगी। जिन घाटों को बैंकों ने गोद लिया है वहां भी कमोवेश ऐसे ही हालात हैं। कुछ संसाधन की कमी तो कुछ ने पैसा न होने की बात कहकर सफाई अभियान से किनारा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्ट न हटने से डीएम नाराज

Modi's Clean Ganga Mission not started yet

पीएम मोदी ने इसी अस्सी घाट पर बीते आठ नवंबर की सुबह फावड़ा चलाकर अभियान की शुरुआत की थी। तब उन्होंने जब वहां मौजूद अफसरों, बैंक प्रबंधकों और समाजसेवियों से पूछा कि कितने दिनों में घाटों की सफाई हो जाएगी, तब वहां खड़े लोगों ने इसे महीने भर में पूरा करा लेने का भरोसा दिलाया था।

अब 13 दिन बीत गए हैं लेकिन अस्सी घाट को छोड़ कहीं भी सफाई अभियान शुरू नहीं हो सका। करीब सौ फीट लंबाई में अस्सी घाट से सिल्ट हटाई जा रही है। अब एक हिस्से में पानी आने के बाद सातवें प्लेटफार्म की सफाई के लिए शुक्रवार से पंप लगाया जाएगा। इसके अलावा मान महल घाट, रीवा घाट, नया अस्सी, मालवीय घाट तक करीब एक हजार मीटर लंबाई में घाट सिल्ट से दबे हुए हैं।

अभी अस्सी की ही सिल्ट हटाने में महीनों लग जाएंगे। ऐसे में जब आसपास के घाटों पर अभी काम ही नहीं लगा तो फिर इस अभियान की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन घाटों से सिल्ट न हटने को लेकर डीएम प्रांजल यादव ने नाराजगी भी जताई है और घाटों को गोद लेने वालों को चेताया भी है लेकिन हालात जस के तस हैं।

घाट गोद लेने वालों ने दी सफाई

Modi's Clean Ganga Mission not started yet

सुलभ इंटरनेशनल के क्षेत्रीय नियंत्रक एसके सिंह ने सफाई देते हुए कहा, 'मेरी संस्था ने नया अस्सी घाट को गोद लिया है। भारी मशीनें घाट पर उतारने के बाद धंसने लग रही हैं। इसके लिए नगर निगम से चक्कर पैडिल की मांग की गई थी लेकिन नहीं मिली। पास में अस्सी घाट पर खुदाई होने और ट्रैक्टर-ट्राली से सिल्ट की ढुलाई होने से मुझे मशीनों को उतारने में और भी दिक्कत आ रही थी। इसलिए अभी तक काम शुरू नहीं कराया जा सका है। डीएम से मैंने कुछ संसाधन भी मांगे हैं। जल्द ही सफाई का काम शुरू करा दिया जाएगा।'

पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर वीके दुबे ने कहा कि गंगा महल और रीवा घाट को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद लिया है। वहां कार्तिक पूर्णिमा के समय मैंने जेसीबी लगाई थी, जब मशीन धंसने लगी। उसे निकलवाने में भी अतिरिक्त धन व्यय करना पड़ा। अब वहां गधों, खच्चरों की मदद से सिल्ट हटाने का काम शुरू कराया जाएगा।

सनबीम समूह के निदेशक दीपक मधोक का कहना है कि अस्सी घाट के एक हिस्से में पानी आने से वहां खुदाई फिलहाल रोकवा दी गई है। अब उसके ऊपरी हिस्से की सिल्ट हटाई जा रही है। जल्द ही यह काम पूरा करा दिया जाएगा। पंप लगाकर सीढ़ियों की धुलाई कराई जाएगी, ताकि तीर्थयात्रियों को स्नान में दिक्कत न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed