फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clean chit to amit shah on ishrat jahan fake encounter case

इशरत जहां मामले में शाह को क्लीन चिट

Wed, 07 May 2014 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 May 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
clean chit to amit shah on ishrat jahan fake encounter case

नरेंद्र मोदी का दांया हाथ कहे जाने वाले भाजपा नेता अमित शाह को सीबीआई ने इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


चुनावी माहौल में कई तरह के विवादित बयानों से अपने विरोधियों का शिकार हो रहे अमित शाह को इससे बड़ी राहत मिली है। अहमदाबाद की विशेष सीबीआई अदालत में दायर एफिडेविट में सीबीआई ने कहा है कि शाह के खिलाफ उसके पास कोई सबूत मौजूद नहीं है।

क्या है इशरत जहां केस?

clean chit to amit shah on ishrat jahan fake encounter case

15 जून 2004 को इशरत जहां नाम की 19 वर्षीय युवती को गुजरात पुलिस क्राइम ब्रांच ने आतंकवादियों के साथ होने के संदेह में एनकांउटर कर दिया था।

इशरत जहां पर गुजरात पुलिस का आरोप था कि उसके दोस्त लश्कर ए तयबा के आतंकवादी थे जो गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश रच रहे थे।

एनकाउंटर के बाद इशरत जहां मामले ने राजनीतिक तूल ले लिया था। कई राजनीतिक दलों ने इसे गुजरात पुलिस की ज्यादती बताया और इशरत जहां को निर्दोष बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी को मिला कांग्रेस पर हमले का मौका

clean chit to amit shah on ishrat jahan fake encounter case

अमित शाह और गुजरात सरकार को राहत देने वाले इस फैसले पर भाजपा ने कांग्रेस पर ‌तीखा हमला बोला है। भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा को पहले से पता था कि यह फैसला उनके पक्ष में आएगा।

सीतारमण ने कहा कि यह अमित शाह और नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यह षड़यंत्र रचा था। इस फैसले ने कांग्रेस की साजिश को बेनकाब कर दिया है।

इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने अपने पक्ष में इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed