फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Class 8 girl injects 12 children with distilled water in Kolar

8वीं की छात्रा ने 12 बच्चों को पानी से भरा इंजेक्शन लगाया

Thu, 25 Feb 2016 12:29 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
Class 8 girl injects 12 children with distilled water in Kolar

कक्षा आठ में बढ़ने वाली एक लड़की को डॉक्टर बनने की ऐसी धुन लगी कि उसने देखते ही देखते कई मासूम बच्चों को इंजेक्शन लगा दिया। ये इंजेक्शन किसी दवा से नहीं बल्कि पानी से भरे हुए थे।

विज्ञापन


यह घटना कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित श्रीनिवासपुर तालुका का है। यहां नक्कलगड्डा गांव में एक लड़की ने करीब 12 बच्चों को पानी से भरा इंजेक्शन लगा दिया। इनमें से दो छह महीने के बच्चे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह युवती पड़ोस के गांव गुगमरमपल्ली की रहने वाली है। यह अपने स्कूल से निकलकर पड़ोस के गांव नक्कलगड्डा पहुंच गई जहां उसने बच्चों को पानी से भरा इंजेक्शन लगा दिया। पानी में पशु चिकित्सा की कोई दवा भी मिलाई गई थी। एक पैरामेडिकल स्टाफ होने का नाटक करते हुए उसने इस कारनामें को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कहां से आया इंजेक्शन?

Class 8 girl injects 12 children with distilled water in Kolar

बच्चों को इंजेक्शन लगाने की खबर जब एक स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी को मिली तो उसने उन बच्चों कोलार जिले में स्थित जलप्पा अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोलार जिले के डिप्टी कमिशनर त्रिलोक चंद्र ने तुरंत कुछ डॉक्टरों को जलप्पा अस्पताल जाने के निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

जलप्पा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक जिन बच्चों को इंजेक्शन लगाया गया था उन्हें 36 घंटों की गहन जांच के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे गई। वहीं बच्चों के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर बच्ची के हाथ में इंजेंक्शन कहां से आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed